विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alpha के लिए आलिया-शरवरी का हाई ओक्टेन एक्शन, स्किल ट्रेनिंग में की कड़ी मेहनत; एक्शन डायरेक्टर ने की तारीफ

Published: Thu, 18 Jun 2026 08:23 PM (IST)

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर ऐल्फा (Alpha) के एक्शन डायरेक्टर ने एक्शन सीक्वेंस के लिए दोनों एक्ट्रेसेस की तारीफ की है।

एक्शन सीक्वेंस के लिए आलिया-शरवरी की मेहनत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एक्शन सीक्वेंस के लिए आलिया-शरवरी की मेहनत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ऐल्फा

  2. ऐल्फा में दिखेगा आलिया भट्ट का इंटेंस एक्शन

  3. आलिया-शरवरी की तारीफ में बोले एक्शन डायरेक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। YRF की स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म ऐल्फा (Alpha) एक हाई ओक्टेन एक्शन स्पाई थ्रिलर है जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) मुख्य भूमिका में हैं। 

ऐल्फा मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म में आलिया व शरवरी का हाई ओक्टेन एक्शन देखने को मिला। यूं तो आलिया पहले भी एक्शन से धमाल मचा चुकी हैं, लेकिन इस बार एक्शन का लेवल थोड़ा हाई है। अब ऐल्फा के एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने दोनों एक्ट्रेसेस की लगन और मेहनत की तारीफ की है।

आलिया के एक्शन पर बोले एक्शन डायरेक्टर

क्रेग मैक्रे ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए उनकी मेहनत को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा, "दूसरी महिला एक्शन स्टार्स की तुलना में आलिया भट्ट को जो अलग बनाता है, वह उनकी अविश्वसनीय वर्क एथिक है। उन्होंने ऐल्फा की तैयारी के लिए बहुत समय और बहुत मेहनत लगाई है। वह इस फिल्म के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं और मुझे लगता है कि यही बात उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी में सबसे बड़ा फर्क पैदा करेगी।"

Alpha

इंटेंस सीक्वेंस के लिए आलिया की कड़ी मेहनत

क्रेग मैक्रे ने बताया कि आलिया भट्ट ने एक्शन ट्रेनिंग लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "सिर्फ एक्शन की तैयारी ही नहीं, बल्कि अपने किरदार की तैयारी के लिए भी आलिया ने बहुत काम किया। वह उन कलाकारों में से हैं जो जरूरी मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अक्सर अपेक्षा से कहीं ज्यादा योगदान देते हैं। वह फिल्म की जरूरतों से भी आगे जाकर काम करती हैं।"

यह भी पढ़ें- 'इस बार लंका खुद सीता जलाएगी', Alpha Trailer में आलिया का रौद्र रूप, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

शरवरी-आलिया ने ट्रेनिंग में नहीं छोड़ी कसर

आलिया भट्ट के साथ-साथ एक्शन डायरेक्टर ने शरवरी वाघ की भी तारीफ की। उन्होंने दोनों की मेहनत पर हैरानगी जताते हुए कहा, "इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने जो मेहनत की, शारीरिक रूप से खुद को तैयार करने, स्किल ट्रेनिंग और स्टंट ट्रेनिंग में जो समय लगाया, वह वाकई शानदार था।" उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कलाकार बहुत कम मिलते हैं जो इस तरह का समर्पण दिखाते हैं। उन्हें इसीलिए इस तरह का एक्शन डिजाइन करने की आजादी मिली, क्योंकि उन्हें लगा कि कलाकार इसे कर लेंगे। 

शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ऐल्फा में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर भी लीड रोल्स में हैं। 

यह भी पढ़ें- 'एक अच्छा एडिटर रख लो...' India's Got Latent Season 2 की घोषणा के बाद बादशाह ने समय रैना के शो पर कसा तंज