Move to Jagran APP

निक जोनास पर चढ़ा देसी रंग, सगाई के साथ की गणेश-लक्ष्मी पूजा भी, जानिये पूरी डिटेल

जिस पंडित ने इनकी सगाई और पूजा करवाई है उन्होंने जागरण डॉट कॉम से ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि निक और प्रियंका दोनों ही बेहद ख़ुश थे।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 05:01 PM (IST)
निक जोनास पर चढ़ा देसी रंग, सगाई के साथ की गणेश-लक्ष्मी पूजा भी, जानिये पूरी डिटेल
निक जोनास पर चढ़ा देसी रंग, सगाई के साथ की गणेश-लक्ष्मी पूजा भी, जानिये पूरी डिटेल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से सगाई कर ली है और इसकी घोषणा अब दोनों ने ही अपने सोशल अकाउंट पर प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए दी है। पिछले कई दिनों से इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे हो रहे थे और आज सब कुछ क्लियर हो गया है।

loksabha election banner

आपको बता दें कि आज सुबह 10.30 बजे प्रियंका के मुंबई वाले घर सगाई और छोटी सी पूजा रखी गई थी। पूजा की कई तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रियंका तो अपने देसी अवतार में है ही बल्कि, निक पर भी यह देसी लुक खिलता दिखाई दे रहा है। जहां प्रियंका येलो कलर के इंडियन सूट में नज़र आई वहीं निक भी सफ़ेद कुर्ते-पाजामे में बहुत हैंडसम लग रहे थे। दोनों के बीच का प्यार इस तस्वीर में साफ़ नज़र आ रहा है। 

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: Box Office: तीसरे दिन चढ़ा 'गोल्ड' का पारा और कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार

यही तस्वीर निक ने भी अपनी इन्स्टा पर शेयर की है और लिखा है, 'Future Mrs Jonas, My Heart, My Soul' आपको बता दें कि निक ने न कि सिर्फ इंडियन वेशभूषा अपनाई बल्कि प्रियंका के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा से पूजा में ध्यान लगाया। जिस पंडित ने इनकी सगाई और पूजा करवाई है उन्होंने जागरण डॉट कॉम से ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि निक और प्रियंका दोनों ही बेहद ख़ुश थे। निक विदेशी हैं मगर पूरे ध्यान से पूजा कर रहे थे। दोनों ने मिलकर गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा की। रुद्राभिषेक और दुर्गा पूजा भी हुई।

यह भी पढ़ें: सलमान की 'भारत' छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने की सगाई, ख़ुशी में शरीक़ हुई बहन अर्पिता

जब पंडित जी से हमने इनकी शादी की तारीख़ पूछी तो उन्होंने कहा कि वो ये अभी नहीं बता सकते। बता दें कि निक और प्रियंका की इस सगाई में प्रियंका की मां और निक के पेरेंट्स भी शामिल थे। पूजा और सगाई के बाद प्रियंका के उच्च करीबी दोस्त भी उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे। अर्पिता ख़ान शर्मा, अनुषा दांडेकर, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी इस फंक्शन में शामिल थीं।

इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है। साल की शुरुआत की थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने, हाल ही में नेहा धूपिया ने भी अंगद बेदी के साथ शादी की तस्वीरें सोशल साइट्स पर डालकर सबको शॉक कर दिया था। प्रियंका की सगाई के बाद अब सबकी नज़र बॉलीवुड के दूसरे कपल रणवीर और दीपिका पर है। कहा जा रहा है कि रणवीर और दीपिका भी इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.