Move to Jagran APP

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की महिला मंडली का अनोखा अभियान, तस्वीरें देखिये

ये मुहीम इस फिल्म में काम कर रहीं कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और प्लबिता बोरठाकुर ने शुरू की है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 05 Jul 2017 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 04:05 PM (IST)
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की महिला मंडली का अनोखा अभियान, तस्वीरें देखिये
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की महिला मंडली का अनोखा अभियान, तस्वीरें देखिये

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सेंसर के बैन के बाद विवादों में फंसी लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की रिलीज़ का रास्ता तो अब साफ़ हो चुका है और फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में भी जुट गई है। इसी कड़ी में एक नया अभियान छेड़ा गया है।

loksabha election banner

फिल्म की चार एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम की शुरुवात की है, जिसके अंतर्गत उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि जिस तरह का उनकी फिल्म का पोस्टर है, उसी मुद्रा में फोटो क्लिक कर भेजें।

ये मुहीम इस फिल्म में काम कर रहीं कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और प्लबिता बोरठाकुर ने शुरू की है। इन सभी ने इसी मुद्रा में फोटो खिंचाई है। इसे 'लिपस्टिक रिबेलियन' का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा है कि एक महिला होने के नाते हम पर हमेशा ये बातें थोपी जाती हैं कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसलिए जिस प्रकार सभी ने मुद्रा बनाई है उसी तरह आप भी बनाये और फोटो साझा कर इस आंदोलन का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें: जागरण फिल्म फेस्टिवल: फिल्म को रिलीज़ का इंतजार - अस्मिता

 

प्रकाश झा के प्रोडक्शन में बनी अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित लिपस्टिक अंडर माई बुर्का 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.