विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जग्गू दादा का 32 साल पुराना गाना, बना 'बिगड़े मुंडों' को सुधारने का एंथम, अलका याग्निक की आवाज में है कल्ट क्लासिक

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:45 PM (IST)

अलका याग्निक ने 90 के दशक में एक बेहद पॉपुलर गाना गाया था जो बिगड़े हुए लड़को को ताना मारने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें हर इमोशन और मौसम के हिसाब से गाने दिए हैं। फिर चाहें वो किसी के प्रति अपने प्यार का इजहार करना हो या फिर गुस्सा निकालना या दिल टूटने जैसी बातें।

आज हम आपको 90s के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसे टीवी पर खूब सुना जाता था। लोग आज भी इसे दूसरे को चिढ़ाने और टांग खींचने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर

हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई फिल्म 'स्टंटमैन' (Stuntman) के गाने 'अम्मा देख आ देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए' (Amma Dekh Tera Munda Bigda Jaaye) की। इस गाने को बाली ब्रह्मभट्ट और अल्का याग्निक ने गाया था। इस मूवी में जैकी श्रॉफ, जेबा बक्तियार, शक्ति कपूर और रीता भादुड़ी नजर आए थे।

Jackie Shroff

नदीम सैफी और श्रवण राठौड़ ने इसका संगीत दिया था। यह एक बहुत ही एनर्जेटिक और मस्ती भरा गाना है, जिसमें गंभीर सीख देने का तरीका बहुत ही हास्य और व्यंग्यपूर्ण रखा गया है। लड़का पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित है जिसको देखकर उसके रिश्तेदार उसकी मां यानी अम्मा से शिकायत करते हैं कि वो बिगड़ रहा है।

समीर ने लिखे थे गाने के बोल

इसके बोल समीर ने लिखे थे। ये बात बेहद चौंकाने वाली है। समीर हमेशा से ही आम बोलचाल और बहुत ही सहज भाषा के गाने लिखने के लिए जाने जाते हैं। दगाबाज रे, दिल ने ये कहा है दिल से और तुम दिल की धड़कन जैसे रोमांटिक गाने लिखने वाले समीर की कलम से ऐसा गाना निकलेगा इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है।

क्या थी स्टंटमैन की कहानी?

स्टन्टमैन एक एक्शन फिल्म है जिसमें जैकी श्रॉफ और जेबा बख्तियार मुख्य भूमिकाओं में हैं। रीना यानी जेबा बख्तियार अपनी मां के खिलाफ जाकर स्टंटमैन बजरंगी तिवारी (जैकी श्रॉफ) से शादी कर लेती है। परिवार को ये पसंद नहीं आता है।

जेबा उसके साथ झुग्गी में आकर रहने लग जाती है। कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है जब रीना के भाई विजय की हत्या हो जाती है। साजिश के तहत इस हत्या का झूठा इल्जाम बजरंग पर लगा दिया जाता है। दोनों की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की झील सी आंखें, ब्वॉयफ्रेंड की मीठी बातें... 31 सालों से दिल को सुकून दे रहा Alka-Kumar Sanu का गीत

यह भी पढ़ें- 90s में सुबह-सुबह रेडियो पर खूब बजता था माधुरी दीक्षित का गाना, Alka Yagnik ने दी है आवाज, 35 साल बाद भी है हिट