अलीगढ़ मर्डर केस : देर से जागीं Swara Bhaskar ने किया ये ट्वीट, लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
Swara Bhaskar trolled अलीगढ़ के टप्पल में दो साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस ने पूरे देश को झंकझोरकर रख दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। अलीगढ़ के टप्पल में दो साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस ने पूरे देश को झंकझोरकर रख दिया। लोगों को अरोपियों को लेकर काफी गुस्सा है। लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। इस केस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी नराजगी जाहिर कर चुके हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, अभिषेक बच्चन से लेकर भोजपुरी एक्टर निरहुआ तक तमाम सेलेब्स ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। लेकिन अपने ट्वीट के चलते यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, अभी एक ब्रेक के बाद रूस के लौटी हूं। सोशल मीडिया से भी ब्रेक लिया था। अलीगढ़ खबर सच में भयानक है। 2 साल की बच्ची की नृशंस हत्या। हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।एक मिसाल सेट की जानी चाहिए ताकि इस तरह के अपराध को दोहराया ना जाए। मेरी सहानुभूति और परिवार को सहायता’।
Just back Frm #Russia after a break. Including social media break! Aligarh news truly horrifying- brutal murder of 2yr old #TwinkleSharma, devastating! Killers must be punished, a precedent set so that such a crime NEVER repeated. My solidarity, sympathy & support to the family. — Swara Bhasker (@ReallySwara) June 10, 2019
स्वरा भास्कर के ट्वीट के बाद लोगों के भी गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें एक्ट्रेस को ट्रोल कर ना शुरू कर दिया। एक यूजर्स ने स्वारा के ट्वीट पर कमेंट किया, यहां भी एक्टिंग? रूस में इंटरनेट काम नहीं कर रहा था क्या।वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, बहुत देर हो गई मेहरबां आते-आते। लोग तरह-तरह के कमेंट जरिए स्वरा पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Yahan bhi acting.....??
Russia me internet kam nhi kar raha tha kya....— Pandit Rakesh Tiwari (@rakzids) June 10, 2019
Placard Nhi uthayegi kyaaa.
Hypocret— Hello_Veer@भारतीय (@HelloVeer1) June 11, 2019
Wahan net kaam nahi kar raha tha...photo to post kiya that tumne..kaaaheka SM break...kch bhi bakwas!!!! — Dr Shraddha (@drshraddha16) June 11, 2019
क्या है पूरा मामला :
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई थी। टप्पल में 30 मई को एक ढाई साल की बच्ची गायब हुई। दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव घर से 100 मीटर दूर मिला। इस जघन्य अपराध के लिए आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने आवाज उठाई और अपराधी को फांसी देने की बात कही।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप