Filmfare के बाद Alia Bhatt को एक और अवॉर्ड, राज़ी ने मारी बाज़ी
फिल्म राजी में Alia Bhatt एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी जो देश के लिए पाकिस्तान में जा कर जासूसी भी करती है।
मुंबई। आलिया भट्ट इन दिनों कमाल कर रही हैं । हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाली आलिया को अब फिल्म राज़ी के लिए ही मूवी अवॉर्ड्स के तहत बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है l इस फिल्म के लिए उन्हें इस सप्ताह में प्राप्त हुआ यह दूसरा अवार्ड है।
इसके पहले उन्हें फिल्म फेयर में भी इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आलिया भट्ट के करियर ग्राफ को देखें तो उन्होंने फिल्म निर्देशक करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने एक ग्लैमरस कॉलेज जाने वाली लड़की की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में एक सीधी-सादी पंजाब और दिल्ली की रहने वाली लड़की की भूमिका निभाई। इसके बाद वह उड़ता पंजाब में एक बिहारी लड़की की भूमिका में नजर आई थी। साथ ही उनके साथ काम करने वाले वरुण धवन की और उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया।
@aliaa08 won the best actress award for Raazi at #REELMovieAwards2019 ❤ pic.twitter.com/7wV02bHOCT — Alia Bhatt's Planet (@AliaCluster) March 26, 2019
उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। दोनों अब जल्द फिल्म कलंक में एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। जिसके चलते एक दूसरे को संभालते हुए इन दोनों ने अपने करियर को इस स्तर पर लेकर आए हैं और वह भी बहुत कम समय में।
आलिया भट्ट वरुण धवन के साथ फिल्म में कलंक में काम करती नजर आएंगी। फिल्म राजी में उन्होंने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी, जो देश के लिए पाकिस्तान में जा कर जासूसी भी करती है। आलिया भट्ट ने उस पात्र के साथ पूर्णत न्याय किया।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर का डबल धमाल, डकैत बन कर ऐसा काम करेगा ये ‘बेस्ट एक्टर’