Move to Jagran APP

Neetu Kapoor के जन्मदिन पर Alia Bhatt ने जताई ऐसी ख़्वाहिश, बोलीं- सबसे ख़ूबसूरत...

आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:52 PM (IST)
Neetu Kapoor के जन्मदिन पर Alia Bhatt ने जताई ऐसी ख़्वाहिश, बोलीं- सबसे ख़ूबसूरत...
Neetu Kapoor के जन्मदिन पर Alia Bhatt ने जताई ऐसी ख़्वाहिश, बोलीं- सबसे ख़ूबसूरत...

नई दिल्ली, जेएनएन। नीतू कपूर आज (8 जुलाई) को अपना जन्म दिन मना रही हैं। वैसे तो नीतू को उनकी फ़ैमिली और फ्रेंड्स ने जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन आलिया भट्ट की बर्थडे विश सबसे स्पेशल रही। आलिया ने नीतू को जिस अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है, उससे अंदाज़ा होता है कि वो उनके कितने क़रीब हैं। 

loksabha election banner

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नीतू के साथ एक तस्वीर लगाकर उस पर लिखा- सबसे ख़ूबसूरत रूह के लिए जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद। ईश्वर करे, आपका दिन प्यार, हंसी-ख़ुशी और केक से भरा रहे। आपके सबसे बड़ा और टाइट हग। आलिया, कपूर परिवार के काफ़ी क़रीब हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ आलिया को कई बार टाइम बिताते हुए तस्वीरों के ज़रिए देखा गया है। 

रणबीर कपूर के साथ आलिया की रिलेशनशिप पर भले ही आधिकारिक तौर पर कुछ ना कहा गया हो, मगर आलिया के लिए कपूर परिवार की गर्मजोशी अक्सर बहुत कुछ कह जाती है। 

आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। पिछले दिनों नीतू कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें कपूर फ़ैमिली के सभी सदस्य नज़र आ रहे थे। इस पारिवारिक तस्वीर में आलिया भट्ट भी शामिल थीं। नीतू ने इस तस्वीर के साथ लिखा था- आपका परिवार ही आपकी दुनिया है। इन ख़ूबसूरत पलों में कितना प्यार छिपा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Your family is your whole world ❤️ so so many LOVES in these beautiful moments 🙏🤗🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

आलिया से पहले रणबीर कपूर कटरीना कैफ़ के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि यह रिश्ता ज़्यादा लम्बा नहीं चला। दिलचस्प बात यह है कि कटरीना और आलिया ऑफ़ स्क्रीन काफ़ी अच्छी दोस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.