यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपनी लाडली को गोद में लिए Alia Bhatt ने इस कदर लुटाया प्यार, क्रूज पार्टी से वायरल हुई राहा की तस्वीर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल में से एक हैं । ...और पढ़ें

HighLights
- क्रूज पर बेटी राहा संग आलिया की मस्ती
- राहा कपूर को गोद में लिए नजर आईं आलिया भट्ट्
- राहा की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले एक हफ्ते से अनंत अंबानी (Anant Ambani) और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान इस कपल की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) भी इनके साथ है।
इस ग्रैंड फंक्शन का आगाज 29 मई से शुरू हुआ था और होकर 1 जून को खत्म हुआ। अंबानी परिवार वापस मुंबई लौट आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में शाह रुख खान और रणबीर कपूर का वीडियो सामने आया था। वहीं अब आलिया भट्ट और राहा की एक तस्वीर सामने आई हैं।
बता दें, राहा अपने जन्म के बाद से ही लाइमलाइट का हिस्सा बनीं हुई है। क्रिसमस के मौके पर रालिया ने राहा की झलक दुनिया वालों को दिखाई थी। हालांकि, ये कपल बेहद कम अपनी लाडली को मीडिया के सामने लाता है, लेकिन जब राहा की कोई फोटो सामने आती है। जो बस मीडिया में छा जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
यह भी पढ़ें- बेटी Raha के प्यार में इस बार Ranbir Kapoor ने किया कुछ बहुत स्पेशल, फोटो देखते ही बोलेंगे-पिता हो तो ऐसा
राहा कपूर की नई तस्वीर
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनीं है, लेकिन वह अपनी बेटी राहा के साथ पूरा वक्त गुजार रही हैं। इस फोटो में देख सकते हैं राहा मम्मी आलिया की गोद में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। इस दौरान राहा व्हाइट एंड पिंक कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। जबकि आलिया, येलो कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।
.jpg)
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
इस साल आलिया भट्ट फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। बता दें कि उनकी फिल्म जिगरा 27 सितंबर 2024 को थिएटर में दस्तक देगी। इसके अलावा लव एड वॉर में भी दिखाई देंगी।
यह भी पढे़ं- Alia Bhatt ने डेढ़ साल की बेटी Raha को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, मौसी शाहीन ने दिया ये रिएक्शन
