Alia Bhatt की 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' समेत इस साल रिलीज़ होंगी ये फिल्में, राजामौली की RRR भी शामिल
गंगूबाई काठियाबाड़ी एस हुसैन ज़ैदी की किताब माफ़िया क्वींस ऑफ़ मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित है। फ़िल्म में आलिया गंगूबाई के रोल में दिखेंगी। फ़िल्म पिछले साल सितम्बर में रिलीज़ होने वाली थी मगर पैनडेमिक की वजह से इसकी रिलीज़ स्थगित कर दी गयी।
नई दिल्ली, जेएनएन। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। साल 2021 में आलिया की इसके अलावा कई और अहम फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
बता दें, गंगूबाई काठियाबाड़ी एस हुसैन ज़ैदी की किताब माफ़िया क्वींस ऑफ़ मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित है। फ़िल्म में आलिया गंगूबाई के रोल में दिखेंगी। फ़िल्म पिछले साल सितम्बर में रिलीज़ होने वाली थी, मगर पैनडेमिक की वजह से इसकी रिलीज़ स्थगित कर दी गयी। पहली जनवरी को भंसाली प्रोडक्शंस ने गंगूबाई काठियावाड़ी के 2021 में रिलीज़ होने के संकेत दिये थे। प्रोडक्शन हाउस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके लिखा था- साहसी और बेबाक 2021 में राज करने के लिए तैयार है। आंखों में ज्वाला लिये उसका अंदाज़ ख़तरनाक है। आने वाले साल में राज करेगी।
Brave, bold and ready to take over 2021 🔥
With fire in her eyes and fierceness as her style, #GangubaiKathiawadi awaits to reign over the coming year!#HappyNewYear #HappyNewYear2021#SanjayLeelaBhansali @aliaa08 @prerna982 @PenMovies pic.twitter.com/T5Ve2DMzpn— BhansaliProductions (@bhansali_produc) January 1, 2021
गंगूबाई काठियाबाड़ी में शांतनु माहेश्वरी, सीमा पाहवा और विजय राज़ जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। वहीं, अजय देवगन इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी स्पेशल किरदार निभाते हुए दिखेंगे।
बता दें, आलिया इसके अलावा एसएस राजमौली की फ़िल्म आरआरआर में भी एक ख़ास भूमिका में नज़र आएंगी, जिसमें अजय देवगन भी स्पेशल एपीयरेंस कर रहे हैं। आरआरआर इस साल की बड़ी फ़िल्मों में शामिल है और 13 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में राम चरन और एनटीआर जूनियर मुख्य किरदारों में हैं। आलिया की रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र भी इसी साल रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। अमिताभ बच्चन भी फिल्म में नजर आएंगे।
आलिया की पिछले साल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर सड़क 2 रिलीज़ हुई थी, जिसे उनके पिता महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। फ़िल्म में आलिया के साथ संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदारों में थे।
(डिस्क्लेमर- पहले यह स्टोरी उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर लिखी गयी थी। अब ताज़ा अपडेट के बाद इसमें बदलाव किये गये हैं।)