Move to Jagran APP

नदी किनारे बर्थडे बॉय संग रोमांटिक होती दिखीं आलिया भट्ट, तस्वीर शेयर कर रणबीर कपूर को बताया 'जिंदगी'

बॉलीवुड के हैंडसन हंक रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके फैंस परिवार वाले और दोस्त उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की लेडी लव ने उन्हें रोमांटिक फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST)
नदी किनारे बर्थडे बॉय संग रोमांटिक होती दिखीं आलिया भट्ट, तस्वीर शेयर कर रणबीर कपूर को बताया 'जिंदगी'
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेटिंग के चर्चे तो पूरे बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर हैं। इन दोनों की जोड़ी को साथ देखना फैंस भी पसंद करते हैं। इन दिनों तो इनकी शादी के चर्चे आम हैं। ऐसे में रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी लेडी लव आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आलिया भट्ट ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ एर रोमांटिक फोटो शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश किया है।

loksabha election banner

दरअसल 28 सितंबर यानी आज रणबीर कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके फैंस, परिवार वाले और दोस्त उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की लेडी लव ने उन्हें रोमांटिक फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है। जिसे देख यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अब ऑफिशियल कर दिया है।

आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर एक नदी के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आस पास का माहौल बेहद रोमांटिक दिख रहा है। तो वहीं आलिया भट्ट भी इसका पूरा मजा लेते हुए रणबीर के कंधे का सहारा लेकर बैठी हैं और दोनों साथ में डूबते सूरज का दीदार कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया और रणबीर की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इस तस्वीर पर कमेंट कर इन दोनों के फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आलिया और रणबीर की इस खूबसूरत तस्वीर पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कमेंट में हार्ट शेप ईमोजी बनाई है। तो वहीं अभिनेता की मां नीतू कपूर ने भी ऐसा ही कमेंट किया है। इसके अलावा आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, मनीष मल्होत्रा ने भी कमेंट कर तस्वीर पर प्यार बरसाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.