बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के फोटोग्राफी स्किल्स चेक करती नजर आईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर खोला ये राज
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अफ्रीका में छुट्टियां बिता रही हैं। हाल ही में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की और इस तस्वीर के साथ ही आलिया ने रणबीर कपूर का नाम लिए बिना ही उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बताया।
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। ये दोनों अक्सर साथ में कई बार स्पॉट भी हुए हैं। हाल ही में ये दोनों नए साल का जश्न मनाने के लिए अफ्रीका गए, जिसकी कई तस्वीरें आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा कीं। नए साल का जश्न मनाते हुए और वाइल्डलाइफ को एंजॉय करते हुए आलिया ने अपनी और रणबीर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। आलिया और रणबीर को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।
आलिया इन तस्वीरों में नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। रणबीर के साथ आलिया ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया ने अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए पहली बार रणबीर को अपना बॉयफ्रेंड बताया और एक राज खोला।
इन तस्वीरों से साफ जाहिर है कि वो अपने इस समय को काफी एंजॉय कर रही हैं। आलिया ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बिना रणबीर का नाम लिए हुए कैप्शन में लिखा, ‘अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी को चेक करते हुए’। इन तस्वीरों को अब तक 10 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। लोग आलिया की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आलिया ने इससे पहले रणबीर कपूर की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी, जहां वो अफ्रीका में अपनी छुट्टियों का पूरा-पूरा आनंद ले रहे हैं। रणबीर और आलिया क्यूट कपल गोल्स देते हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो ये दोनों पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ब्रह्मास्त्र एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं, जिसमें इन दोनों के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन सहित कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करने के लिए दोनों दिल्ली पहुंचें थे। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।