Alia Bhatt ने बैकलेस बिकिनी पहन समंदर किनारे इस खास दोस्त संग दिया पोज, जानें है कौन वो?
फैंस की नज़र अक्सर आलिया भट्ट की हर हरकत पर रहती है। कभी जिम के बाहर कभी एयरपोर्ट के बाहर तो कभी अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं आलिया रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अलिया भट्ट इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। आलिया प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं फैंस की नज़र अक्सर आलिया भट्ट की हर हरकत पर रहती है। कभी जिम के बाहर, कभी एयरपोर्ट के बाहर तो कभी अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं आलिया रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दोनो को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। वहीं अब आलिया की एक बिकिनी तस्वीर फैंस के बीच चर्चा में बनीं हुई है। इस तस्वीर में उनका सीज़लिग अवतार देख फैंस अपना दिल हार रहे हैं। यहां देखे तस्वीर...
View this post on Instagram
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। आलिया की ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि पहले की है, जब वह मालदीव में वेकेशन मनाने गईं थीं। फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया के साथ उनकी एक दोस्त नजर आ रही हैं। वहीं इस त्स्वीर में वह बेहद ही क्यूट अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं उनके फैस की स्माइल फैंस को दीवाना बना रही है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में अपनी दोस्त अकांक्षा रंजन को जन्मदिन विश किया है। अलिया ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स'। आलिया के इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि आलिया और अकांक्षा काफी करीबी दोस्त हैं। फोटो में जहा आलिया ने जहां पिंक कलर की स्ट्रेप बिकिनी पहनी है वहीं उनकी दोस्त ने पर्पल कलर की बिकिनी वियर की है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर न सिर्फ दोनों खूबसूरत बालाओं की तारीफ कर रहें बल्कि अकांक्षा को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। महज कुछ ही देर में इस तस्वीर को आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।