Move to Jagran APP

आलिया भट्ट ने 'आरआरआर' को-स्टार राम चरण को किया बर्थडे विश, डबल सेलिब्रेशन को लेकर कही ये बात

रविवार को आरआरआर के एक्टर राम चरण ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर को बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने विश किया। अब राम चरण को उनकी आरआरआर को-स्टार आलिया भट्ट ने भी बधाई दी है और उनके लिए एक खास नोट शेयर किया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Mon, 28 Mar 2022 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2022 12:49 PM (IST)
आलिया भट्ट ने 'आरआरआर' को-स्टार राम चरण को किया बर्थडे विश, डबल सेलिब्रेशन को लेकर कही ये बात
Alia Bhatt send lovely birthday note to RRR, instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' (RRR) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और कई रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है। इसी बीच रविवार को फिल्म के लीड एक्टर्स में से एक राम चरण (Ram Charan) ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर को बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने विश किया। अब राम चरण को उनकी आरआरआर को-स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी बधाई दी है और उनके लिए एक खास नोट शेयर किया है।

loksabha election banner

राम चरण के 37वें जन्मदिन पर आलिया ने उनको विश करने के लिए एक्टर की एक तस्वीर शेयर की। जो फिल्म 'आरआरआर' से है। पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'दोगुना सेलिब्रेशन दोगुना प्यार। हैप्पी बर्थडे चरन। आपको सारी खुशियां, प्यार और केक मिले।' फिल्म 'आरआरआर' में आलिया ने राम चरण की मंगेतर सीता का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनका केमियो रोल है।

आपको बता दें कि राम चरण को बर्थडे विश करने के लिए 'आरआरआर' के दूसरे लीड एक्टर जूनियर एनटीआर ने उनके लिए एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। इस पार्टी में तेलगु इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने हिस्सा लिया, जिनके तस्वीरें सोशल मीडियो पर खूब वायरल भी हुई थीं।

‘आरआरआर’ की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अलूरी सीतारामाराजू की जिंदगी पर आधारित है। इस किरादर को जूनियर एनटीआर और रामचरण ने निभाया। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'आरआरआर' के बाद अब उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा आलिया के पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ नजर आएंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.