आलिया भट्ट ने फिल्म की कहानी पर यह बात कही- कैरेक्टर ज्यादा इंपार्टेंट
Alia Bhatt ने कहा है कि कहानी हमेशा कैरेक्टर से बड़ी नहीं हो सकती है। अगर कैरेक्टर ही नहीं रहेगा तो कहानी भी नहीं बचेगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट ने कहा है कि कहानी हमेशा कैरेक्टर से बड़ी नहीं हो सकती है। अगर कैरेक्टर ही नहीं रहेगा तो कहानी भी नहीं बचेगी। आलिया इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बाते कहीं।
अपकमिंग मूवी कलंक के लिए प्रमोशन में जुटी आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फिल्में कैसे हमेशा अभिनेता से बड़ी हो सकती हैं। कहानी एक मजबूत कैरेक्टर से किस तरह प्रभावित होती है इसके बारे में उन्होंने कहा कि यदि कहानी से एक मजबूत कैरेक्टर को बाहर निकाल दिया जाता है तो कहानी भी किस तरह मौजूद रह सकती है। अगर कैरेक्टर को कहानी से नहीं निकाल सकते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि यह महत्वपूर्ण कैरेक्टर है। ऐसे में फिल्में कैसे अभिनेता से बड़ी हो सकती हैं। कैरेक्टर भी महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि ज्यादा स्क्रीन टाइम से भी फर्क नहीं पड़ता, यदि कैरेक्टर दमदार है तो कोई भी इसे निभाना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह फिल्म की कहानी से प्यार करती हैं और अपने पसंदीदा निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं तब वह छोटी भूमिका भी करने के लिए तैयार हो सकती हैं।
खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी काम करती नजर आएंगी।