विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बताया क्यों किया करियर के पीक पर रणबीर कपूर से शादी और बच्चे का फैसला?

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 01 Jan 2023 01:31 PM (GMT+05:30)

आलिया भट्ट ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की कि उन्होंने क्यों करियर के ...और पढ़ें

Alia Bhatt Reveal why she decided to marry Ranbir Kapoor and have a child at the peak of her career
Alia Bhatt Reveal why she decided to marry Ranbir Kapoor and have a child at the peak of her career

नई दिल्ली, जेएनएन। बीता साल आलिया भट्ट के लिए काफी स्पेशल रहा। साल के शुरुआत में उनकी आरआरआर सहित उनकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। तो अप्रैल महीने में उन्होंने रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए। इसके बाद जल्द ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया। अब आलिया ने बताया कि अपने करियर के पीक पर उन्होंने शादी और बच्चे का फैसला क्यों लिया।

आलिया भट्ट का खुलासा

ई-टाइम्स से बात करते हुए, आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि मां बनने से उनके वर्कफ्रंट पर फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हां, मेरे करियर के पीक पर, मैंने शादी करने और एक बच्चा करने का फैसला किया। लेकिन कौन कहता है कि शादी या मां बनने से मेरे काम में कोई बदलाव आएगा? भले ही ऐसा हो भी तो। मुझे परवाह नहीं है। मुझे पता है कि लाइफ में, मुझे बच्चा पैदा करने के फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा। यह एक स्वाभाविक काम है और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला है।'

क्यों की रणबीर कपूर से शादी?

इससे पहले आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने एक्ट्रेस के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर किए गए कमेंट्स का जवाब दिया था। शाहीन भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन अफवाहों पर भी चर्चा की कि आलिया काम करना बंद कर देंगी क्योंकि वह मां बन गई हैं।

शादी के पहले से प्रेग्नेंट थीं आलिया? 

न्यूज 18 से बात करते हुए शाहीन ने कहा, 'मैं उसके (आलिया) लिए नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उसकी अपनी जर्नी है। उसने जो भी कुछ किया वो उसका फैसला है और वो अपने डिसिजन पर पूरी तरह से खुश है। शाहीन ने आगे कहा, 'इस लिहाज से यह हमारे परिवार के लिए एक शानदार साल रहा है। इस साल हमें काफी खुशियां मिली। आने वाले साल भी अच्छा रहे।

करण जौहर की फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट पर बात करें तो आलिया भट्ट इस साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं तो वहीं रणवीर कपूर की एनिमल का पहला पोस्टर लुक कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है। 

ये भी पढ़ें

New Year 2023: बिपाशा बसु ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं, बेटी देवी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

Fawad Khan: द लीजेंड पर ऑफ मौला जट्ट की भारत रिलीज पर फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर ऐसा हो जाता तो...