आलिया भट्ट के कंगना रनोट को फूल भेजने पर रंगोली ने किया था ये रिप्लाई, अब आलिया ने कहा- 'जो कहना है कहो'
आलिया भट्ट ने कंगना रनौत की बहन रंगोली के उस कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है जो उन्होंने आलिया भट्ट के कंगना रनोट को फूल भेजने पर किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म 'पंगा' और असल जिंदगी में अपने 'पंगों' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच, उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई, जिसके बाद वो फिर खबरों में आ गईं। कंगना का नाम पद्मश्री के लिए चयन होने के बाद बहुत लोगों ने उन्हें बधाई दी, लेकिन इसमें आलिया भट्ट की ओर से दी शुभकामनाएं खबरों में आ गई हैं।
दरअसल, आलिया भट्ट ने पद्मश्री के ऐलान के बाद कंगना रनोट को फूल भेजे थे और शुभकामनाएं दी थी। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने आलिया के फूल पर डिफरेंट स्टाइल से रिएक्ट किया, जिसे कई लोग ठीक भी नहीं मान रहे हैं। रंगोली ने आलिया की ओर से भेजे गए फूल की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- ' ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना को पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है।'
Yeh dekho Alia ji ne bhi Kangana ko phool 💐 bheje hain, Kangana ka pata nahin magar mujhe bahut maza aa raha hai 😁 pic.twitter.com/kvnxgd0uJW— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 26, 2020
इसके बाद आलिया ने रंगोली के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैसे तो आलिया ने इस पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं समझा और कहा कि वो चाहे जो रिएक्ट कर सकते हैं। वहीं आलिया ने रंगोली को लेकर कुछ नहीं बोला और अच्छे से कोई रिप्लाई नहीं दिया। साथ ही रंगोली के कमेंट को सही या गलत नहीं ठहराया। दरअसल, आलिया पर हमेशा नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है और एक्ट्रेस ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की है।
बता दें कि हाल ही में पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई, जिसमें कंगना रनोट का नाम पद्म श्री से सम्मानित होने वाले लोगों में शामिल किया गया है। वहीं कंगना की फिल्म पंगा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और कंगना इन दिनों सीएए-एनआरसी, निर्भया केस में अपने स्टेटमेंट से काफी सुर्खियों में हैं।