वायरल हुई आलिया-रणबीर की न्यू ईयर वेकेशन फोटो, फैन के साथ यूं दिया पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। अब दोनों के न्यू ईयर वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो एक फैन के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते और टाइम बीताते हुए देखा जाता है। हालांकी रणबीर-आलिया ने अपने रिशते को लेकर उन्होंने अभी आधिकार पुष्टि नहीं की है। वहीं सोमवार को दोनों अपनी न्यू वेकेशन एंजॉय कर मुंबई लौटे हैं।
अब उनकी वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो एक फैंस के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। आलिया और रणबीर की इस फोटो को एक फैन पेज पर शेयर किया है, इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जंगल बने एक प्वाइंट पर नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं और फैन उन्हें कुछ गिफ्ट भी दे रही हैं।
View this post on Instagram
अपने वेकेशन के दौरान सफारी पर गए आलिया-रणबीर की तस्वीरों को अभिनेत्री ने फैंस को न्यू ईयर शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं, जिसमें रुमर्ड व्बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ-साथ जंगली जानवारों की भी तस्वीरें थी। वही तस्वीर में रणबीर एक ग्लास से ड्रिंक पीते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, मुस्कुराते रहो.. सुरक्षित रहो.. नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
ब्रह्मास्त्र में आएंगे नजर
बात अगर आलिया रणबीर के वर्कफ्रंट की करें तो दोनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रिन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य सुपरपावर शिवा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागर्जुन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
जबकि एक्ट्रेस मौनी रॉय मुख्य विलेन का रोल निभा रही हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया भट्ट, मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।