विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर ने किए सोमनाथ के दर्शन, देखें तस्वीर

By Aditi YadavEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 03:29 PM (IST)

ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है। ऐसे में अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट डायरेक्टर अयान मुखर्जी ...और पढ़ें

Ayan Mukerji, Ranbir Kapoor, photo credit instagram
Ayan Mukerji, Ranbir Kapoor, photo credit instagram

 Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 164.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट बेहद खुश है। ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। वहीं, अब कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्राइवेट प्लेन से दर्शन के लिए हुए रवाना

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान दोनों देसी अवतार में नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। आलिया रेड कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं, जिसकी स्क्वेअर शेप नेकलाइन काफी सेफ और कम्फर्टेबल दिख रही थी। वहीं, बात करें ओवरऑल लुक की तो खुले बालों में एक्ट्रेस खूबसूरत नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ रणबीर कपूर सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने नेहरू जैकेट पहन रखी है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अयान मुखर्जी ने शेयर की तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ भगवान सोमनाथ के मंदिर से एक फोटो शेयर की है जिसमे दोनो दर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मौके पर आलिया भट्ट नजर नहीं आ रही है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- इस वर्ष मेरी तीसरी ज्योतिर्लिंग यात्रा 🙏 मैंने खुद से कहा था कि मैं ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद यहां आऊंगा। 

नहीं कर पाए थे महाकालेश्वर के दर्शन

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

बता दें बीते सप्ताह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले दिनों रणबीर के इंटरव्यू का एक हिस्सा वायरल हुआ था। वीडियो वो बोल रहे हैं कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। 

पांच भाषा में रिलीज हुई फिल्म 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

बता दें कि ब्रह्मास्त्र - पार्ट वन: शिवा 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। चिरंजीवी ने ब्रह्मास्त्र के तेलुगु ट्रेलर को अपनी आवाज दी थी। देश भर के साथ साथ विदेशों में भी ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है।