बॉलीवुड नहीं कश्मीरी संस्कृति से जुड़ा है Alia Bhatt का ये 'टॉप क्लास' गाना, गाकर बेटियों को दी जाती है विदाई
आलिया भट्ट की फिल्म का एक गाना कश्मीरी संस्कृति से प्रेरित है जिसे विदाई के समय गाया जाता है। ये ...और पढ़ें
-1789561053905_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी ब्याह में यूपी-बिहार की तरफ सोहर, बन्ना बन्नी आदि गाए जाते हैं। इसमें उनके लिए मंगल कामना की जाती है ताकि वो आगे की जिंदगी हंसी-खुशी बिताए।
आज हम आपको बॉलीवुड नहीं बल्कि कश्मीरी फोक गीत के बारे में बताएंगे जो बेटी की शादी के समय गाया जाता है। ये एक बेहद भावुक गीत पिता और बेटी के बीच के अटूट रिश्ते और विदाई के पलों को दर्शाता है
आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है गाना
हम बात कर रहे हैं साल 2018 में आई फिल्म राजी (Raazi) की जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना दिलबरो (Dilbaro) काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। गाने को हर्षदीप कौर, विभा सराफ और शंकर महादेवन ने आवाज दी थी।

सोनी राजदान भी आईं नजर
शंकर अहसान लॉय ने इसके बोल लिखे थे। गाने की शुरुआत में कश्मीरा में एक बहुत ही खूबसूरत लाइन है - 'बॅ छसय खानमोज़ कूर, दिय् म्यय रुख़सत म्याने बयिजानोब छसे ख़ानमूज कूर' इसका अर्थ है मैं आपकी लाडली बेटी हूं, अब मुझे विदा करो मेरे प्यारे भाईजान। ये दिलबरो गाने की जान है। 'राजी' के इस गाने में दिखाया गया है कि शादी के समय एक बाप-बेटी के मन में क्या चल रहा होता है। इसमें गाने में आलिया भट्ट की रियल लाइफ मां सोनी राजदान भी दिखाई देती हैं।
बेहद इमोशनल हैं गाने के बोल
गाने में आलिया भट्ट और रजित कपूर के बीच की इमोशनल केमिस्ट्री आपका दिल चुरा ले जाएगी। इसकी लाइन 'बाबा मैं तेरी मलिका, टुकड़ा हूं तेरे दिल का' अंदर तक आपको इमोशनल कर देगी जो दिखाती है कि एक बाप के लिए भी ये पल कितना मुश्किल होता है।
फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्टभूमि पर आधारित एक सच्ची घटना है, जो हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' पर बनी है।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ दिखेगी Love And War की झलक, 'रॉकस्टार' के बर्थडे पर होगा नया धमाका
यह भी पढ़ें- Love and War की रिलीज डेट का एलान, भंसाली की फिल्म में दिखेंगे रणबीर-आलिया और विक्की; जनवरी 2027 में आएगी मूवी
