विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt ने खुद अनजान औरत से मिलाया हाथ, यूजर बोले- करीना कुछ सीखो अपनी भाभी से

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 07 May 2023 09:45 PM (IST)

Alia Bhatt Video सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह एक महिला के साथ ...और पढ़ें

Kareena Kapoor, Alia Bhatt, Alia Bhatt Photo Credit Insatagrm
Kareena Kapoor, Alia Bhatt, Alia Bhatt Photo Credit Insatagrm

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Video: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान शनिवार को पति सैफ अली खान के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुई थी। जैसे की एक्ट्रेस रेस्टोरेंट तक पहुंची तो एक महिला फैन उनकी ओर दौड़ी आई और उनसे हाथ मिलाने को कहा।

हालांकि एक्ट्रेस ने उस महिला को इस कदर नजर अंदाज कर किया और वहां से निकल गई। ऐसे में एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया है। वहीं अब आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वह एक महिला के पास जाकर खुद उससे बात करती है और हाथ मिलाती नजर आ रही हैं।

आलिया ने मिलाया गरीब महिला से हाथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया की नजर एक महिला पर पड़ती है, वे उसके पास जाती हैं और उसका हाथ पकड़कर उससे बात करती हैं। इतना ही नहीं, आलिया उस महिला के साथ फोटो भी खिंचवाती हैं और कहती है कि आपका बेटा मुझे बहुत परेशान करता है। यह बात कहकर खुद एक्ट्रेस हंसने लगती है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आलिया की हुई तारीफ

इस वीडियो के बाद अब एक बार फिर यूजर्स करीना पर भड़के नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई आलिया की तारीफ कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरह करीना को आलिया से ये सब सिखने को भी बोल रहे है। एक यूजर ने लिखा, करीना को अपनी भाभी से सीखना चाहिए। दूसरे ने लिखा- आलिया आप करीना को भी कुछ सिखाओ। वहीं तीसरे ने लिखा,  इसे कहते हैं दिल से अमीर होना। एक और अन्य ने लिखा, करीना कुछ सीखो आलिया से।  

आलिया की आने वाली फिल्म

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा 'ब्रह्मास्त्र' के पार्ट 2 में भी दिखाई देंगी । वहीं फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।