विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Pics: येलो साड़ी में लुकिंग शो ब्यूटीफुल लगीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस का देसी लुक चुरा लेगा दिल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 15 Dec 2023 11:07 PM (IST)

Alia Bhatt Latest Pics आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग और ...और पढ़ें

सामने आईं आलिया भट्ट की ये फोटो (Photo Credit-Instagram)
सामने आईं आलिया भट्ट की ये फोटो (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें हैं शानदार
  2. तस्वीरों में आलिया का लुक शानदार
  3. वायरल हुईं एक्ट्रेस की ये फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt New Instagram Pics: इस साल फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वालीं अदाकारा आलिया भट्ट किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने किलर लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं आलिया इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं।

अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो को लेकर अदाकारा का नाम चर्चा का विषय बना रहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें हैं शानदार

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म से सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली आलिया भट्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आए दिन एक्ट्रेस की कोई न कोई फोटो लगातार सामने आ रही है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रही हैं। इस बीच आलिया ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

इन फोटो में एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में आलिया का लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- येलो यहां। कुल मिलाकर कहा जाए तो अदाकारा का लुक बेहद कमाल का लग रहा है। आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। जिसके चलते आलिया की ये फोटो आग की तरह वायरल हो रही हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो से इंटरनेट पर आग लगाई है। इससे पहले भी आलिया ये कमाल कर चुकी हैं।

तस्वीरों में आलिया का लुक शानदार

इन तस्वीरों में गौर करने वाली बात ये है कि आलिया भट्ट ने जो हेयर स्टाइल अपनाया है, वह हद से ज्यादा शानदार है। इस यूनिक हेयर स्टाइल को लेकर आलिया की ये तस्वीरें लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। आलिया रियल लाइफ में कितनी ब्यूटीफुल हैं, उसका अंदाजा आप इन फोटो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Pics: बेस्ट फ्रेंडस के प्री वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट ने जमाया रंग, रियल ब्यूटी से लूटी महफिल