विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt ने मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट, बीटीएस वीडियो में स्टाइल देख बिफरे फैंस

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 03 Jun 2023 03:20 PM (IST)

Alia Bhatt Magazine Photoshoot आलिया भट्ट ने एक मैगजीन के लिए हाल ही में फोटोशूट कराया था। अब उन्हें इसे ...और पढ़ें

Alia Bhatt Magazine Photoshoot, Alia Bhatt news
Alia Bhatt Magazine Photoshoot, Alia Bhatt news

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Magazine Photoshoot: फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। यह उनके फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। इसमें उन्हें रेड और येलो कलर की आउटफिट पहनकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हारपर बाजार अरेबिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। इसमें उन्होंने ओवरसाइज और कलरफुल ड्रेस पहन रखी थी। अब इसका बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें गाने पर डांस करते हुए और फोटोशूट को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट को वीडियो को लेकर क्यों ट्रोल किया जा रहा है?

हारपर बाजार अरबिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "फोटोशूट 2023 की भारतीय मेगास्टार आलिया भट्ट के साथ।" जहां कई लोगों ने आलिया भट्ट की वीडियो पर कमेंट किया है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, "आलिया भट्ट की पर्सनालिटी के साथ कॉस्ट्यूम मैच नहीं करता।" एक ने लिखा है, "पैंट बहुत लंबी है। वे उनके लिए अच्छे कपड़े चुन सकते थे।" एक ने लिखा है, "स्टाइलिश और बहुत अच्छा कर सकता था।" आलिया भट्ट को हाल ही में गुची ब्रांड का ग्लोबल एंबेस्डर नियुक्त किया गया है।

Alia Bhatt for Harper's Bazaar

by u/Several_Sunlit_Days in BollywoodFashion

आलिया भट्ट की जल्द कौन-सी फिल्म रिलीज होनेवाली है?

आलिया भट्ट जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका होगी। वह फिल्म आज हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आने वाली है। इसमें गल गैडोट की अहम भूमिका है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है। आलिया भट्ट का अंदाज फैंस को काफी आता है।

View this post on Instagram

A post shared by @gucci

आलिया भट्ट ने किससे शादी की है?

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी कर ली है। उनसे उन्हें एक बेटी भी है। तीनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आनेवाले है। इस फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय की भी अहम भूमिका है। सभी को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने नोक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था।