विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bafta में आलिया भट्ट का 'नमस्कार'... इंटरनेशनल स्टेज पर दी हिंदी स्पीच, साउथ एक्ट्रेस भी हुई फैन

Published: Mon, 23 Feb 2026 01:55 PM (GMT+05:30)

बी टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम इस वक्त बाफ्ता अवॉर्ड 2026 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बतौर ...और पढ़ें

बाफ्ता में छाईं आलिया भट्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बाफ्ता में छाईं आलिया भट्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को बाफ्ता अवॉर्ड 2026 के विजेताओं का एलान किया गया। हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट ने इस इंटरनेशनल फिल्म पुरस्कार में अवॉर्ड प्रेजेंटर बनकर देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही हिंदी भाषा में आलिया द्वारा दी गई स्पीच हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है। 

79वें ब्रिटिश फिल्म अकादमी पुरस्कार समारोह के दौरान जैसे ही आलिया भट्ट ने नमस्कार कहा, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका इस्तकबाल किया। अब सोशल मीडिया पर आलिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही एक साउथ एक्ट्रेस भी उनकी फैन हो गई हैं। 

बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में आलिया का जलवा

आलिया भट्ट की मौजूदगी को लेकर बाफ्ता अवॉर्ड 2026 लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरनेशनल अवॉर्ड से स्टेज पर जैसी है आलिया ने एंट्री मारी और हिंदी भाषा में नमस्कार कहा, वह हर किसी को पसंद आ रहा है।

ALIABHATT (1)

यह भी पढ़ें- BAFTA Awards 2026 में इंडियन फिल्म Boong ने मारी बाजी, जीत के बाद डायरेक्टर बोलीं- 'हम मणिपुर में शांति...'

आलिया की इस हिंदी स्पीच के वीडियो को अब ब्रिटिश फिल्म अकादमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसकी कवरेज बीबीसी ने की है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by BAFTA (@bafta)

वीडियो क्रेडिट- BAFTA/BBC

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान हिंदी भाषा में भाषण देती हुई नजर आ रही है और ऐसा करके उन्होंने भारतीय सिनेमा और कल्चर का मान बढ़ाया है। इंटरनेट पर आलिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

SAMANTHA

इतना ही नहीं साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु ने भी आलिया भट्ट को चीयर किया है और इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया की जमकर तारीफ की है। इस तरह से बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में आलिया ने पूरे तौर से अपना जलवा बिखेरा है।

इस हिंदी फिल्म ने मारी बाजी

79वें बाफ्ता अवॉर्ड में भारतीय मूल की फिल्म 'बूंग' (Boong) ने बाजी मारी है। इस मणिपुरी मूवी ने बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में जीत का परचम लहराया है। मालूम हो कि इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर हैं और बूंग की इस सफलता से उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। 

यह भी पढ़ें- BAFTA 2026 Winners: फरहान अख्तर की फिल्म ने जीता अवॉर्ड, 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' बनी बेस्ट फिल्म