विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Baby Bump : मैटरनिटी एड शूट से सामने आई आलिया भट्ट की ऐसी तस्वीरें, फ्लान्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2022 08:59 PM (IST)

आलिया भट्ट का बच्चा बस कुछ ही महीनों में इस दुनिया में आने वाला है। लिहाजा तब तक एक्ट्रेस अपनी ...और पढ़ें

File Photos of Alia Bhatt. Photo Credit/ Alia Bhatt Instagram
File Photos of Alia Bhatt. Photo Credit/ Alia Bhatt Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Baby Bump: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं, जिसमें यलो आउटफिट में मिसेज कपूर चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी। अब आलिया ने सोशल मीडिया पर बड़ा सा बेबी बम्प फ्लांट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया बालकनी में खड़ी होकर मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। वह कुर्सी पर बैठे कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

आलिया ने फ्लांट किया बेबी बंप

लाइट पिंक कलर के ट्रैकसूट जैसे आउटफिट में आलिया ने अपने बढ़ते पेट की कुछ झलकें दिखाई है। इन तस्वीरों में आलिया प्यारी सी स्माइल दे रही हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और न्यूड मेकअप उन पर बहुत सूट कर रहा है।

एड शूट से है फोटो

'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक फोटो में वह पालतू बिल्ली के साथ भी पोज देती नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह तस्वीरें एक एड शूट के लिए हैं। आलिया ने हाल ही में मैटरनिटी ऐड शूट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

गोद भराई में दिखा था चेहरे पर चांद सा ग्लो

अभी कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्मों को पूरा किया गया था। कपूर खानदान के साथ भी भट्ट और राजदान परिवार ने भी इस रस्म में शामिल होकर आलिया को बधाई दी थी। इस दौरान कई फोटो सामने आई थीं, जिनमें एक्ट्रेस के चेहरे पर चांद सा ग्लो साफ नजर आ रहा था। आलिया की स्टार स्टडेड गोद भराई की रस्म में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी की थी। जून में दोनों ने आने वाले बच्चे की जानकारी मीडिया में शेयर की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट की डिलिवरी डेट दिसंबर 2022 है।

यह भी पढ़ें: Goodbye Ticket Price Refund: 'गुडबाय' देखने वालों के पूरे पैसे होंगे वापस, जानें क्या है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें: Yaariyan 2: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार पर्ल वी पुरी, 'यारियां 2' में प्रिया वारियर के साथ करेंगे रोमांस