आलिया भट्ट को उड़ते हुए देखा है कभी? नहीं... तो देखिए ये वीडियो!
सुकून और तसल्ली के इन पलों से आलिया ने अपने फैंस के लिए जो तस्वीरें शेयर की हैं वह सोशल मीडिया पर भी काफी वाइरल हो रही हैं।
मुंबई। इस साल तीन हिट फ़िल्में देने वालीं चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुटि्टयां मना रही हैं। ऐसे में जब परिवार साथ हो तो मस्ती और मज़ा भी कई गुना तक बढ़ जाती है, उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर भी यही लग रहा है।
उन्हीं पलों को और यादगार बनाते हुए आलिया ने अपनी कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अपनी बहन शाहीन के साथ एंटी ग्रेविटी योगा की इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- "मैंने अपनी बहन के साथ आज सबसे बेहतरीन एंटी ग्रेविटी योगा क्लास अटेंड कीं। हां, यही सही है कि हम हॉलीडे के दौरान भी वर्कआउट करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: 'आशिक़ी' सिखाने वाली इस एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पायेंगे!
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो झूला झूलती नज़र आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: अलविदा 2016: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, 7 जोड़ियां जो टूट गयीं, देखें तस्वीरें!
इसके अलावा आलिया के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन ने भी वेकेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक तस्वीर में आलिया पानी से आधा सिर निकालकर बहुत ही डेडली लुक दे रही हैं।Look ma, I can fly!! #girlpower #antigravityyoga @fsmaldives
इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज
सुकून और तसल्ली के इन पलों से आलिया ने अपने फैंस के लिए जो तस्वीरें शेयर की हैं वह सोशल मीडिया पर भी काफी वाइरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने डायरेक्टर से थप्पड़ तक खा चुके थे शोमैन राजकपूर!