Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Viral Pics : बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बढ़ीं नजदीकियां, तस्वीर वायरल
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Romantic Relationship बॉलीवुड के हॉट कपल बन चुके रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Romantic Relationship: बॉलीवुड के हॉट कपल बन चुके रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आलिया और रणबीर की बढ़ती नजदीकियां और मजबूत होते रिश्ते को साफ तौर पर देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।
बॉलीवुड के हॉट हीरो रणबीर कपूर और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट के प्यार के चर्चे बॉलीवुड में आम हो गए हैं। अकसर ये दोनों स्टार एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिख जाते हैं। दोनों के बीच स्ट्रांग बांडिंग दिखाई देती है। ऐसे में लोगों का दोनों के मजबूत रिश्ते को देखकर खुश होना लाजिमी है।
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन के बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर उसे बधाई देने पहुंचे यहां पर आलिया भट्ट पहले से ही मौजूद थीं। पार्टी में राकुल प्रीत सिंह, वानी कपूर, अथिया शेट्टी समेत कई स्टार पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी के दौरान ली गईं फोटोज में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कसकर गले लगा रखा है।
इसके अलावा अन्य तस्वीरों में भी दोनों की बांडिंग जबरदस्त दिख रही है। तस्वीरें देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के रिश्ते नेक्स्ट लेवल पर पहुंच चुके हैं। पिछले दिनों आलिया और रणबीर केन्या में एकसाथ छुट्टियां बिताने भी गए थे। हाल ही में ऐसी खबरें भी आई थीं कि यह दोनो स्टार जल्द ही वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में होम प्रोडक्शन की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग को पूरा किया है। यह फिल्म उनके पापा महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं यह सड़क की रीमेक है। इसके अलावा आलिया भट्ट पहली बार रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी काम कर रहे हैं।
View this post on Instagram