Move to Jagran APP

Happy Birthday Mahesh Bhatt: Alia Bhatt और पूजा भट्ट ने यूं सेलिब्रेट किया पिता महेश भट्ट का बर्थडे

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट सोमवार को अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 11:45 AM (IST)
Happy Birthday Mahesh Bhatt: Alia Bhatt और पूजा भट्ट ने यूं सेलिब्रेट किया पिता महेश भट्ट का बर्थडे
Alia Bhatt and Pooja Bhatt celebrated Mahesh Bhatt birthday. photo source @poojab1972 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट सोमवार को अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनकी बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेश की तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

फोटो में महेश भट्ट के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट अलग अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। तस्वीरों में आलिया और महेश भट्ट बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक रोचक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘ये बर्थडे ब्वॉय हैं, लेकिन बैठी हुई लड़की को भी नजरअंदाज ना करें।’

 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

वहीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट की इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें बर्थडे केक नजर आ रहा है।

Mahesh Bhatt

आपको बता दें कि महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म 'मंजिले और भी हैं' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'लहू के दो रंग', 'जुर्म', 'अर्थ', 'सारांश', 'नाम', 'डैडी', 'आशिकी', 'दिल है के मानता नहीं' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी कई हिट फिल्में का निर्देशन किया है। साथ ही उन्होंने कई चर्चित टीवी शो का भी निर्माण किया है। वहीं वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.