Move to Jagran APP

Akshay Kumar की Mission Mangal इस राज्य में हुई Tax Free, अब तक कमा चुकी इतने करोड़

Mission Mangal Tax Free in this state 5 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची फ़िल्म ने 27 अगस्त तक 168 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 04:50 PM (IST)
Akshay Kumar की Mission Mangal इस राज्य में हुई Tax Free, अब तक कमा चुकी इतने करोड़
Akshay Kumar की Mission Mangal इस राज्य में हुई Tax Free, अब तक कमा चुकी इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलवा दिखा रही है। साथ ही लोगों के दिलों में भी जगह बना रही है। अब फ़िल्म के लिए एक बड़ी ख़ुशख़बरी आयी है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है।

loksabha election banner

फ़िल्म के टिकटों पर राज्य में अब स्टेट जीएसटी नहीं देना होगा, जिससे टिकट सस्ते हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 को कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया था। मिशन मंगल अक्षय कुमार की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल हो चुकी है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची फ़िल्म ने 27 अगस्त तक 168 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है। मिशन मंगल अक्षय की सबसे अधिक ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म भी है। फ़िल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 100 करोड़ क पहुंचने वाली भी अक्षय की सबसे तेज़ फ़िल्म है। पांचवें दिन मिशन मंगल ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।

जगन शक्ति निर्देशित मिशन मंगल में भारत के पहले मंगलयान को अंतरिक्ष में भेजने की कहानी दिखायी गयी है। अक्षय ने फ़िल्म में प्रोजेक्ट लीडर का किरदार निभाया। वहीं, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कार्ति कुल्हरी, नित्या मेनन और शरमन जोशी उनकी टीम का हिस्सा होते हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी काफ़ी पसंद किया और सभी कलाकारों की अदाकारी की तारीफ़ की थी।

अक्षय की इस साल यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी केसरी ने 153 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद अक्षय की हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ रिलीज़ होंगी। यह दोनों फ़िल्में बिल्कुल अलग जॉनर की हैं। हाउसफुल 4 जहां कॉमेडी फ़िल्म है, वहीं गुड न्यूज़ ड्रामा फ़िल्म है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.