विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laxmmi Bomb: किन्नर का किरदार...अक्षय कुमार से पहले ये एक्टर पर्दे पर मचा चुके हैं सनसनी

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Thu, 03 Oct 2019 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 09:04 AM (IST)

Akshay Kumar Transgender Look अक्षय से पहले ऐसे कई दिग्गज अभिनेता हैं जो किन्नर का किरदार निभा चुके हैं और उस रोल में जान फूंक चुके हैं।

Laxmmi Bomb: किन्नर का किरदार...अक्षय कुमार से पहले ये एक्टर पर्दे पर मचा चुके हैं सनसनी
Laxmmi Bomb: किन्नर का किरदार...अक्षय कुमार से पहले ये एक्टर पर्दे पर मचा चुके हैं सनसनी

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल यानी 2019 से लेकर अगले यानी 2020 तक अक्षय कुमार एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में लाने वाले हैं। उनकी एक फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम’ का दूसरा पोस्टर गुरुवार को रिलीज किया गया है। फिल्म का पोस्टर कितना दमदार है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर पर ट्रेंड करने लगा।

पोस्टर में अक्षय मां दुर्गा की मूर्ति के सामने गुस्से में खड़े हैं। उन्होंने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है, हाथ में लाल चूड़ियां और लाल बिंदी लगाई हुई है। दरअसल, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय किन्नर जैसे लुक में दिखाई देंगे, जो इस फ़िल्म की कहानी का अहम भाग है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, इस फिल्म में अक्षय जो किरदार निभाने वाले हैं वो उनके लिए बिल्कुल नया होगा ऐसा किरदार उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है। लेकिन अक्षय से पहले ऐसे कई दिग्गज अभिनेता हैं जो किन्नर का किरदार निभा चुके हैं, और उस रोल में जान फूंक चुके हैं। 

जानें कौन हैं वो एक्टर :

आशुतोष राणा : आशुतोष राणा ने अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘संघर्ष’ में किन्नर का किरदार निभाया था। आशुतोष ने किन्नर के किरदार में ऐसी जान डाली थी कि लोग आज भी नहीं भूले हैं। बल्कि अक्षय का लुक देखकर लोग उनकी तुलना भी आशुतोष राणा से ही कर रहे हैं। 

परेश रावल : साल 1997 में आई फिल्म ‘तमन्ना’ में परेश रावल ने किन्नर का किरदार निभाया था। किन्नर के रोल में परेश की एक्टिंग ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए थे।

प्रशांत नारायणन : इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ‘मर्डर 2’ में प्रशांत नारायणन ने किन्नर का निभाया था। प्रशांत इस फिल्म में नेगेटिव रोल में थे जो लड़कियों को टॉर्चर करता है। इस फिल्म में प्रशांत ने इतनी दमदार एक्टिंग की थी कि लोग उनका रोल देखकर डर गए थे।

सदाशिव अमरापुरकर : साल 1991 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म ‘सड़क’ में सदाशिव अमरापुरकर ने किन्नर का किरदार निभाया था। इसके लिए सदाशिव को बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला था। कहा जाता है कि इस सदाशिव के इस किरदार ने लोगों को इतना डरा दिया था कि लोग असल जिंदगी में भी उनसे डरने लगे थे।