हैदराबाद में हुए दुष्कर्म और मर्डर केस पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
बीते दिनों हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर की खबर से देश भर में सनसनी मच गई है। इस मामले पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा ज़ाहिर किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिनों हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जिसमें फिर एक बेटी ने अपनी जान खो दी। इस मामले में भारत में हर तरफ गुस्से की लहर है। अब इस मामले में अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा, दिया मिर्जा, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी अपना आक्रोश सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
गुड न्यूज़ एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपना आक्रोश जाहिर किया है। अक्षय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ऐसे ही कुछ पुराने मामलों पर रोशनी डालते हुए लिखा कि हमें कड़े नियमों की जरूरत है, हमें रुकने की ज़रुरत है।
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ये कब बंद होगा, महिला डॉक्टर के बारे में पढ़ कर बीमार हो चुका हूं, मेरी दुआ उनके परिवार और उनके करीबियों के साथ है, हम ऐसे नहीं जा सकते और ना ही हमें ऐसे जाना चाहिए, कुछ होना चाहिए और वो भी जल्द, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।
एक्ट्रेस इशा गुप्ता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, हम लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन लड़कों को नहीं सिखाते कि किस तरह बर्ताव करना चाहिए, चलो लड़कों को सशक्त करें जिससे लड़कियां सशक्त हों, दुखद समय है लड़कियों के साथ ऐसी इस भयानक और क्रूर चीज़ें देखने का।
यह भी पढ़ें: Golmaal 5: गोलमाल 5 में फिर साथ आएंगे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, शुरू हुई फिल्म की तैयारियां
एक्ट्रेस रिचा चढ्ढा ने भी इस मामले पर अपने विचार बयां करते हुए लिखा, उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उन लड़कों पर भरोसा किया जिन्होंने उसकी गाड़ी ठीक करने को कहा था, इसकी उसे बुरी सज़ा मिली है, ये सोसाइटी में रहने लायक नहीं हैं, उन लोगों ने उसका भरोसा जीता और उसके साथ क्रूरता की, उसको इंसानों की तरह नहीं सामान की तरह इस्तेमाल किया।
अर्जुन रेड्डी फिल्म के एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया कि लोगों को तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए।