विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh के सीक्वल का हिस्सा होंगे Akshay Kumar? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया था अपना फेवरेट एक्टर

Published: Wed, 30 Sep 2026 02:35 PM (IST)

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है, जिसके बाद इसके सीक्वल 'हनुमान अंश 2' की घोषणा हुई है।

हनुमान अंश के पार्ट 2 में नजर आएंगे अक्षय कुमार

हनुमान अंश के पार्ट 2 में नजर आएंगे अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) अपनी रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

दो सौ गुना कर डाली कमाई

इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसके बताए गए बजट का 200 गुना है। अच्छे रिव्यू मिलने के अलावा, फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके गाने जिद पे आ गईं पार्वती और मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान को काफी लोकप्रियता मिली।

जिद पर आ गईं पार्वती (Jab Zid Par Aa gyi Parvati) को साधु तिवारी (Sadhu Tiwari) ने गाया है जबकि मैंने तेरे ही भरोसे को बुंदेली गायक सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने अपने सुरों से सजाया। इस दोनों गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

Hanuman (10)

अक्षय कुमार होंगे फिल्म का हिस्सा?

इसके पार्ट 1 की सफलता को देखते हुए दूसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई थी। इस बीच खबर आई कि पार्ट 2 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को कास्ट किया जा सकता है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इन सभी अटकलों पर बात की।

दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने एक सवाल के दौरान अक्षय कुमार को अपने फेवरेट एक्टर बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के दूसरे भाग में नजर आएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया,'वो महाराज जी बताएंगे।' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे इस बात का संकेत माना कि अक्षय कास्ट में शामिल हो सकते हैं।

Anupriya

प्रोड्यूसर ने कास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी

अब हाल ही हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात पर सफाई दी। अनुप्रिया ने कहा, 'मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। यह अफवाह है।'

हालांकि अक्षय के कास्ट होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि 'हनुमान अंश 2' पर काम हो रहा है। इस फिल्म को एक ट्रिलॉजी के तौर पर प्लान किया गया था, जिसमें पहली फिल्म के बाद दो और फिल्में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 54वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ 'चमत्कार', बजरंग बली के बल से भरी मेकर्स की तिजोरी; जमकर हुई पैसों की बारिश

यह भी पढ़ें- 400 करोड़ी Hanuman Ansh की सफलता पर Ayushmann Khurrana का रिएक्शन, बोले- 'बजट का ध्यान...'