Mission Mangal की कामयाबी के बाद मां के पास पहुंचे Akshay Kumar, कही यह ज़रूरी बात, देखें Video
Akshay Kumar Juggled shoot to spend time with mom अक्षय के इस वीडियो को काफ़ी लोगों ने पसंद किया है और इस संदेश की सराहना कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फ़िल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। 15 अगस्त को रिलीज़ हुई फ़िल्म लगभग 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और अब 200 करोड़ की तरफ़ रेस लगा रही है। साल 2019 में अक्षय कुमार की दूसरी फ़िल्म है, जिसने 150 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर पार किया हो।
मिशन मंगल की इस ज़बर्दस्त कामयाबी के बाद अक्षय अपनी अगली फ़िल्मों की ओर बढ़ गये हैं। मगर, इसके बीच वो एक ज़रूरी काम करना नहीं भूले। शूटिंग से समय निकालकर अक्षय ने अपनी मॉम अरुणा भाटिया के साथ समय बिताने का फ़ैसला किया। इस मुलाक़ात का एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया, जिसके साथ भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा।
वीडियो में अक्षय अपनी मॉम के साथ फुटपाथ पर वॉक करते दिख रहे हैं। उनकी मॉम व्हीलचेयर पर बैठी हैं। वीडियो पीछे से शूट किया गया है, लिहाज़ा अक्षय और उनकी मॉम की शक्ल नज़र नहीं आ रही है। इस वीडियो के साथ खिलाड़ी ने लिखा है- लंदन में मॉम के साथ कुछ दिन गुज़ारने के लिए शूट में फेरबदल किया। आप अपने जीवन और आगे बढ़ने में चाहे जितने व्यस्त हों, मगर यह मत भूलिए कि वे (माता-पिता) भी बूढ़े हो रहे हैं। इसलिए जब भी अवसर मिले, उनके साथ समय बिताइए।
Juggled shoot to spend a few days with mom in London. No matter how busy you are with life and growing up, don’t forget they are also growing old...so spend time with them while you can ❤️ pic.twitter.com/IRLxpTAKQv — Akshay Kumar (@akshaykumar) August 27, 2019
अक्षय के इस वीडियो को काफ़ी लोगों ने पसंद किया है और इस संदेश की सराहना कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय की मॉम का नाम अरुणा भाटिया है। आने वाले दिनों में अक्षय की 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़' रिलीज़ होंगी।