Move to Jagran APP

Independence Day के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्रिटीज़ ने शान से लहराया तिरंगा, देखिए तस्वीरें

आज कल हॉलीवुड में अधिक वक़्त बिता रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुभकामना देवनागरी में लिखकर दी हैं। प्रियंका ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सभी को आज़ादी के मायने समझने चाहिए।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 10:49 AM (IST)
Independence Day के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्रिटीज़ ने शान से लहराया तिरंगा, देखिए तस्वीरें
Independence Day के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्रिटीज़ ने शान से लहराया तिरंगा, देखिए तस्वीरें

मुंबई। देश में आज 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आज़ादी के इस पावन पर्व पर तिरंगे को सलाम करने और शहीदों को याद करने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस जश्न में डूबे हैं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

loksabha election banner

शाह रुख़ ख़ान ने अपने बेटे अबराम की एक फोटो शेयर करके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में अबराम दूसरे बच्चों के साथ दिख रहे हैं और हाथ में तिरंगा पकड़े हुए हैं। शाह रुख़ ने लिखा है- तुम ही भविष्य को मेरे भारत विशाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के। सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद। घर पर  भावी पीढ़ी के साथ मना रहा हूं, जो जेंटल, दयालु और शुद्ध भारतीय हैं।

अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड आज रिलीज़ हुई है, जिसमें देशभक्ति के रंग समाये हुए हैं। अक्षय ने 15 अगस्त की बधाई देते हुए कहा है- ''आज़ादी कभी मुफ़्त नहीं मिलती। आइए, उन लोगों को सलाम करें, जो हमारी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं और जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात लड़ रहे हैं। उनके बलिदान को हल्के में नहीं लेना चाहिए और बेहतर भारत बनाने के लिए काम करते रहें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'' अक्षय की फ़िल्म गोल्ड की कहानी हॉकी के खेल में आज़ाद भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने पर आधारित है। 

आमिर ख़ान ने अपने टीवी शो सत्यमेव जयते का पहला एपिसोड शेयर करके सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी है। 

सलमान ख़ान ने आज़ादी के दिन की मुबारकबाद देने के साथ एक नसीहत भी दी है। सलमान ने लिखा है- सभी को इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं। आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनें लेकिन भावनात्मक तौर पर निर्भर बने रहने की कोशिश कीजिए। सभी को ख़ुशियां और कामयाबी मिले।

आज कल हॉलीवुड में अधिक वक़्त बिता रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुभकामना देवनागरी में लिखकर दी हैं। प्रियंका ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सभी को आज़ादी के मायने समझने चाहिए। हालांकि प्रियंकी की हिंदी पढ़कर लगता है कि वो अब वाकई हॉलीवुड सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। 

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों तिरंगा फहराते दिख रहे है। ये दोनों सुई धागा में साथ आ रहे हैं।

वहीं तापसी पन्नू ने अपनी फ़िल्म मुल्क का एक वीडियो शेयर करके लिखा है- ''हम सबकी तरफ़ से हमारे मुल्क को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।'' इस वीडियो में फ़िल्म की स्टार कास्ट अपने गेटअप में राष्ट्रगान गाते हुए दिख रही है। ग़ौरतलब है कि अनुभव सिन्हा निर्देशित मुल्क एक विचारोत्तेजक फ़िल्म है, जिसमें दो समुदाय के आपसी प्रेम की बात कही गयी है। फ़िल्म में तापसी के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे। 

आलिया भट्ट ने भी देशवासियों को आज़ादी की मुबारकबाद देने के लिए अपनी फ़िल्म राज़ी का गीत चुना। आलिया ने लिखा है- ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू। मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 

करण जौहर ने तिरंगे के नीचे अपने बच्चों और मॉम हीरू जौहर के साथ फोटो शेयर करके लिखा है- मैं अपने देश से प्यार करता हूं और ये मेरी दुनिया है।

I love my country! And this is my world!!!! ❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

बॉलीवुड की यंग जनरेशन के उर्जावान और शानदार एक्टर रणवीर सिंह भी यौमे-आज़ादी के रंग में रंगे दिखे। रणवीर ने पारंपरिक परिधान पहनकर शान से तिरंगा लहराया।

जय हिंद !!!!!!!! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

अभिषेक बच्चन स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में तिरंगा लहराकर झंडा ऊंचा रहेगा हमारा का संदेश देते देखे गये। अभिषेक मनमर्ज़ियां के ज़रिए बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।

झंडा ऊँचा रहे हमारा। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #JaiHind #vandematram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.