विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BellBottom Teaser: अक्षय कुमार की फ़िल्म 'बेलबॉटम' का टीज़र रिलीज़, कुछ दिन पहले ही ख़त्म हुई है शूटिंग

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 05 Oct 2020 01:08 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 05 Oct 2020 08:04 PM (GMT+05:30)

BellBottom Teaser बेलबॉटम एक जासूसी फ़िल्म है जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है। अक्षय कुमार एक ...और पढ़ें

बेलबॉटम में अक्षय कुमार का लुक। (Photo- Screenshot/Teaser)
बेलबॉटम में अक्षय कुमार का लुक। (Photo- Screenshot/Teaser)

नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी की और फ़िल्म का पहला टीज़र भी आ गया। टीज़र में अक्षय सूटबूट पहने हुए जेंटलमैन की तरह नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि टीज़र में जिन शॉट्स का इस्तेमाल किया गया है, उनमें हवाई जहाज दिखाया गया है। 

'बेलबॉटम' एक जासूसी फ़िल्म है, जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है। अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे। 'बेलबॉटम' अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी। 'बेलबॉटम' के बारे में ख़ास बात यह है कि यह फ़िल्म कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान शूट की गयी है और इसका टीज़र भी सिनेमाघरों के खुलने से पहले ही जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 15 अक्टूबर से कड़ी गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोलने की इजाज़त दी है। 

'बेलबॉटम' की शूटिंग स्कॉटलैंड में की गयी है। 'बेलबॉटम' का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फ़िल्म में वाणी कपूर फीमेल लीड में हैं, जबकि लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। अक्षय लगभग 120 क्रू मेंबर्स के साथ 2 अक्टूबर को ब्रिटेन से लौटे हैं। 

'बेलबॉटम' की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई थी और 40 दिन के शेड्यूल में इसे पूरा किया गया। पिछले साल नवम्बर में अक्षय ने इसका फ़र्स्ट लुक जारी करके फ़िल्म की सूचना दी थी। 'बेलबॉटम' का निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं। इस किरदार के लिए अक्षय 80 के दौर के लुक और गेटअप में दिखेंगे। 

हाल ही में अक्षय ने एक वीडियो वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस और बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अपनी राय रखी थी। इस वीडियो में अक्षय ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी लोगों को एक ही नज़र से देखा जाए। वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा था- बहुत दिनों से मन में कुछ बात थी, लेकिन समझ नहीं आ रहा था, क्या कहूं, किससे कहूं। आज सोचा आप लोगों से शेयर कर लूं। 

2020 में अक्षय की पहली रिलीज़ 'लक्ष्मी बम' होगी, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवम्बर को आ रही है। अक्षय की बाक़ी सभी फ़िल्में 2021 के लिए पोस्टपोन हो चुकी हैं। इनमें पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडेय हैं।