Akshay Kumar on Nepotism: अक्षय कुमार भी हो चुके हैं नेपोटिज्म के शिकार, इस एक्टर ने रातों-रात कर लिया था रिप्लेस
Akshay Kumar on Nepotism मिडडे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान अक्षय यह बातें बता रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा मैं फूल और कांटे में था।
नई दिल्ली, जेएनएनl सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस छिड़ गई हैl अब अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें वह बता रहे है कि उनके आरंभिक दिनों के दौरान एक फिल्म में उन्हें अजय देवगन से रातोंरात बदल दिया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अ क्षय कुमार ने 1991 में अपनी शुरुआत के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। अपनी पहली फिल्म 'सौगंध' से लेकर अक्षय दशकों तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और अपने शानदार अभिनय से प्रशंसकों का मनोरंजन भी किया है।
अक्षय का बॉलीवुड करियर 29 साल से अधिक का हैl सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस छिड़ गई हैl अक्षय का एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें वह बात कर रहे है कि एक फिल्म में उनकी जगह अजय देवगन को रातोंरात लिया गया था। ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने अक्षय कुमार के एक वीडियो को शेयर किया हैंl इसमें वह बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात कर रहे हैं। मिडडे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान अक्षय यह बातें बता रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं फूल और कांटे में था।'
This may be the first example of nepotism.
This is how outsider Akshay Kumar got replaced by Nepotism Star Ajay Devgn overnight for "Phool aur kaante" (1991)
You cant imagine pain of Akshay Kumar at that time.#JusticeForSushantSinghRajput #Nepotism #AkshayKumar pic.twitter.com/6zcL8nt31w— Sonu Nigam FC (@SonuNigam_FC) June 16, 2020
अजय देवगन द्वारा उन्हें बदल लिए जाने पर उन्होंने यह बात कहीl वह आगे कहते है कि वह 1991 की फ़िल्म फूल और कांटे में अभिनय करने के लिए तैयार थेl अक्षय ने साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने यह तय कर लिया था कि वह सभी गानों, फोटोशूट और अन्य बहुत कुछ का हिस्सा होंगे।
अक्षय गाने की मेकिंग भी शूट कर चुके थे। अक्षय ने खुलासा किया कि शूटिंग से एक रात पहले वह तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें एक कॉल आया, जिसमें उन्हें बदले जाने की बात कही गई थी। अभिनेता ने इस घटना पर हंसते हुए कहा कि उन्हें कहा गया था, 'भाई आप मत आना।'