Akshay Kumar ने गणतंत्र दिवस पर फैंस को दिया ये खास तोहफा, कहा- 'आज ही अपना मिशन शुरू करें'
गणतंत्र दिवस के इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने फैंस को खास तोहफा देते हुए इस दिन की बधाई दी है। दरअसल भारत के बहुचर्चित और मेड इन इंडिया गेम FAU-G को लॉन्च कर दिया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस समय पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं गणतंत्र दिवस के इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने फैंस को खास तोहफा देते हुए इस दिन की बधाई दी है। दरअसल भारत के बहुचर्चित और मेड इन इंडिया गेम FAU-G को लॉन्च कर दिया गया।
इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर FAU-G गेम से जुड़ा एक टीजर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने इस गेम के सभी किरदारों को दिखाया गया है। इस टीजर वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'FAU-G: निडर और यूनाइटेड गार्ड दुश्मन का सामना करते हैं। अपने देश के लिए लड़ो। हमारे ध्वज की रक्षा करो। भारत का सबसे प्रत्याशित एक्शन गेम, फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड: FAU-G आपके लिए। आज ही अपना मिशन शुरू करें।'
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह पोस्ट और FAU-G का टीजर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम गेम प्रेमी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके FAU-G के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी nCore ने गणतंत्र दिवस के मौके पर FAU-G गेम को लॉन्च किया है।
गौरतलब है कि इस गेम की लॉन्चिंग का एलान पिछले साल विदेशी गेम PUBG पर बैन लगने के बाद किया गया था। वहीं, इसकी प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी नवंबर 2020 से शुरू हो गई थी। वहीं इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गाया है। अब इस फिल्म को 26 जनवरी, 2022 को रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर दी।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चन पांडे 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।’ ‘बच्चन पांडे’ के इस पोस्टर में अभिनेता का लुक काफी खतरनाक लग रहा है। तस्वीर में अक्षय कुमार की एक आंख नीली और वो गर्दन में जंजीर पहने हुए दिख रहे हैं। साथ ही उनके इस दमदार लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। जो एक अभिनेता बनना चाहता है और इस फिल्म में कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएगीं।