इंट्रेस्टिंग! शहीदों के परिवार की मदद के लिए अक्षय कुमार का यह आईडिया तो ग़ज़ब का है!
अक्षय कुमार का यह आईडिया आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, आखिर इस टेक्नोलॉजी से भरी दुनिया में किसीको यह पहले क्यूं नहीं सूझा?
मुंबई। अक्षय कुमार बॉलीवुड के वह अभिनेता है जो हमेशा सोशल सर्विस और देश के हित में अपनी राय और साथ देते रहते हैं।
आपने अक्सर अक्षय के ट्वीटर अकाउंट पर उन्हें महिलाओं के प्रति और देश के प्रति कुछ ना कुछ कहते और उन्हें सपोर्ट करते हुए देखा होगा पिछली बार बैंगलोर में हुए मास-मॉलेस्टेशन पर भी अक्षय ने अपनी राय और भड़ास उतारते हुए एक विडियो शेयर किया था जो बहुत कम समय में वायरल भी हो गया था।
इसे भी पढ़ें- रजनीकांत के साथ काम करने को कमल हसन तैयार , लेकिन...
और एक बार फिर उन्होंने शेयर किया है एक ऐसा वीडियो जिसे देखने के बाद आप अक्षय की तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाएंगे। 26 जनवरी के ख़ास दिन के लिए अक्षय के पास है एक बेहतरीन आईडिया। अक्षय ने देश के शहीदों के परिवार की मदद के लिए एक अनोखा प्लान बनाया है और इसमें वो आप सभी की मदद भी चाहतें हैं। आख़िर क्या है उनका ये मास्टर-प्लान ? आप ख़ुद देख लीजिए-
शहीदों के परिवार की मदद कौन नहीं करना चाहता? है ना? आपको अक्षय का यह आइडिया कैसा लगा? एक वेबसाइट या फिर एक ऐप जो आपको इनकी मदद करने में साथ देगा। wow! कमेंट बॉक्स में हमें बताइए कि आपको अक्षय का यह आईडिया कैसा लगा? अक्षय की फ़िल्मों की बात की जाए तो 10 फ़रवरी 2017 को वो जॉली एलएलबी २ में नज़र आने वाले हैं।Here I am standing up AGAIN for something I truly believe in coz THEIR well-being MATTERS to ME.I'd love to know if it does to YOU as well? pic.twitter.com/3Y5NPmTJhg
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 24, 2017