Move to Jagran APP

Akshay Kumar In Into The Wild: बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जंगलों में दिखेंगे अक्षय कुमार, जारी किया वीडियो

अक्षय कुमार जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में नज़र आने वाले हैं। Photo- Akshay Twitter

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 03:39 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 03:58 PM (IST)
Akshay Kumar In Into The Wild: बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जंगलों में दिखेंगे अक्षय कुमार, जारी किया वीडियो
Akshay Kumar In Into The Wild: बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जंगलों में दिखेंगे अक्षय कुमार, जारी किया वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में हमेशा खतरों से खेलने वाले खिलाड़ी कुमार जल्द ही जगलों में खतरों से खेलते नज़र आएंगे। अक्षय जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नज़र आने वाले हैं। इस शो में वो बियर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलते नज़र आएंगे। इस बात की जानकारी तो पहले से ही थी। लेकिन अक्षय ने अब शो का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय, बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में सैर करते नज़र आ रहे हैं।

loksabha election banner

क्या है वीडियो में :

एक मिनट के इस वीडियो की शुरुआत अक्षय कुमार की एंट्री से ही होती है। वो हैलिकॉप्टर से उतरते नज़र आते हैं उसके बाद बियर ग्रिल्स के साथ अपने आगे के एडवेंचरस सफर पर निकलते हैं। इस सफर के दौरान वो पानी में तैरते हैं, रस्सी पर लटकते हैं, खतरनाक जानवरों का सामना करते हैं। प्रोमो में सबसे मज़ेदार बात ये होती है कि बियर ग्रिल्स को अक्षय को मस्ती में हाथी की पॉटी की चाय पिलाते दिख रहे हैं। जब्कि वो ख़ुद इस चाय को नहीं पीते हैं।  वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘मुझे 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' से पहले कड़ी चुनौतियों का अंदाज़ा था, लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे 'Elephant Poop Tea' पिलाकर हैरान कर दिया था। क्या दिन था'।

ये एपिसोड कब प्रसारित किया जाएगा इस बात की जानकारी डिसकवरी चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दे रखी है। इसे 11 सितंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। चैनल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि #IntoTheWildWithBearGrylls का ये एपिसोड पागलपन से भरा मज़ेदार होने वाला है'।

अक्षय ने इससे पहले 21 अगस्त को भी 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स'का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियों में हालांकि सिर्फ अक्षय और बियर ग्रिल्स की फोटो थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.