Move to Jagran APP

अक्षय कुमार ने शेयर की 'राम सेतु' की ऐसी तस्वीर, एक्टर को इस अंदाज़ में देख फैंस ने लगाया जय श्री राम का जयकारा

राम सेतु एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है जिसकी कहानी भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जड़ों को टटोलने पर आधारित है।अक्षय ने इस फ़िल्म की शूटिंग का शुभारम्भ भगवान राम की नगरी अयोध्या में पूजा-पाठ के साथ मार्च में किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM (IST)
अक्षय कुमार ने शेयर की 'राम सेतु' की ऐसी तस्वीर, एक्टर को इस अंदाज़ में देख फैंस ने लगाया जय श्री राम का जयकारा
Akshay Kumar in Ram Setu. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है, मगर राम सेतु ऐसी फ़िल्म है, जिसके शीर्षक की वजह से तमाम फैंस इस फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। इस फ़िल्म से जुड़ा अपटेड आते ही वायरल हो जाता है। शुक्रवार को अक्षय ने फ़िल्म से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गयी। इस तस्वीर में अक्षय बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। 

loksabha election banner

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। लम्बे खिचड़ी बाल, हल्की बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी और आंखों पर नज़र का चश्मा। आम तौर पर फ़िल्मों में क्लीन शेव या मूंछ के साथ नज़र आने वाले अक्षय ऐसे लुक में कम ही दिखायी देते हैं। इसीलिए अपने पसंदीदा एक्टर को इस लुक में देख फैंस दीवाने हो गये हैं। फोटो में जैकलीन फर्नांडिस और एक्टर सत्यदेव भी साथ हैं। तीनों एक पहाड़ी पर खड़े होकर कहीं दूर देख रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में जैकलीन की आंखें बंद हो गयी हैं।

इस फोटो के साथ अक्षय ने लिखा- फोटो में या जीवन में, अंधेरे बादलों में रोशनी की एक किरण हमेशा रहती है। राम सेतु का ऊटी शेड्यूल पूरा कर लिया है। उम्मीद है कि दिव्य रोशनी हमें हमेशा मुश्किलों में रास्ता दिखाएगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस फोटो को कुछ ही देर में 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं कमेंट्स की झड़ी लग गयी है। तमाम फैंस ने दिल और फायर की इमोजी बनाकर अपनी पसंद ज़ाहिर की है। वहीं, कुछ फैंस ने अक्षय के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो बूढ़े लगने लगे हैं। राम सेतु की कहानी होने की वजह से कई फैंस ने जय श्री राम का जयकारा भी कमेंट में लगाया है। 

बता दें, राम सेतु एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जड़ों को टटोलने पर आधारित है।अक्षय ने इस फ़िल्म की शूटिंग का शुभारम्भ भगवान राम की नगरी अयोध्या में पूजा-पाठ के साथ मार्च में किया था। इस फ़िल्म का निर्माण अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ किया जा रहा है। राम सेतु भारत में अमेज़न स्टूडियोज़ निर्मित पहली फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फ़िल्म में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। राम सेतु अगले साल दिवाली पर रिलीज़ होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.