Akshay Kumar की हीरोइन ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें, ढा रहीं कहर
आरती छाबड़िया ने अपने पति विशारद के साथ मालदीव में हनीमून इंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें डाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आरती छाबड़िया ने अपने पति विशारद के साथ मालदीव में हनीमून इंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें डाली हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस को भी तस्वीरें पसंद आ रही हैं और ये सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
आरती इन तस्वीरों में कभी बीच पर पोज देते तो कभी अपने पति का हाथ पकड़े दिखती हैं। दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। उनकी जोड़ी भी काफी प्यारी है। आरती छाबड़िया ने एक फोटो में ब्लैक ड्रेस तो दूसरी में व्हाइट टीशर्ट और जींस पहनी है। आरती की शादी 24 जून को पूरी रीति रिवाज से हुई थी। इसके बाद ही यह कपल हनीमून पर मालदीव चला गया था। आरती ने शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। उस दिन भी वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई थीं।
View this post on Instagram
सलमान खान और अक्षय कुमार की एक्ट्रेस
आरती छाबड़िया ने तीन साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने 300 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। आरती ने तुमसे दस तोला (2010) बॉलीवुट में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने तुम से अच्छा कौन है, आवारा, पागल दीवाना (अक्षय कुमार), हे बेबी, पार्टनर (सलमान खान) जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। आरती खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विजेता हैं।
अरेंज मैरिज
36 साल की आरती ने विशारद से अरेंज मैरिज की है। विशारद ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टेंट हैं। आरती ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शादी के लिए कोई सच्चा इंसान मिलेगा। पर उन्हें विशारद मिले। उनमें वह सारी खूबियां हैं, जिनके सपने वह देखती थीं।