Move to Jagran APP

'सूर्यवंशी' से पहले इन 10 फ़िल्मों में भी अक्षय कुमार दिखा चुके हैं अपना जबरदस्त एक्शन

अक्षय कुमार की एक्शन फ़िल्मों की शुरुआत खिलाड़ी सीरीज़ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई एक्शन फ़िल्में बनाई। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बार में...

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 08:52 AM (IST)
'सूर्यवंशी' से पहले इन 10 फ़िल्मों में भी अक्षय कुमार दिखा चुके हैं अपना जबरदस्त एक्शन
'सूर्यवंशी' से पहले इन 10 फ़िल्मों में भी अक्षय कुमार दिखा चुके हैं अपना जबरदस्त एक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन।  अक्षय कुमार एक बार एक्शन की दुनियां में कदम रखने को तैयार हैं। अपनी आने वाली फ़िल्म 'सूर्यवंशी' में वह पुलिस वाले के किरदार में नज़र आने वाले हैं। हालांकि, यह उनकी पहली एक्शन फ़िल्म नहीं है।  उनकी एक्शन फ़िल्मों की शुरुआत खिलाड़ी सीरीज़ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई एक्शन फ़िल्में बनाई। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बार में...

loksabha election banner

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

अक्षय कुमार की एक्शन की फ़िल्म सूर्यवंशी आने को तैयार है। हालांकि, उनकी एक्शन फ़िल्मों की शुरुआत खिलाड़ी सीरीज़ से हुई थी। ऐसी ही एक फ़िल्म थी 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'। इसमें अक्षय कुमार के साथ सैफ़ अली ख़ान ने भी स्क्रीन शेयर किया था। 

खिलाड़ियों के खिलाड़ी

साल 1996 में अक्षय कुमार की फ़िल्म आई 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी'। यह भी खिलाड़ी सीरीज़ की एक्शन फ़िल्म थी। इसमें अक्षय कुमार के साथ रेखा और रवीना टंडन स्क्रीन शेयर किया था।

अंगारे 

साल 1998 में निर्देशक महेश भट्ट ने अक्षय कुमार को लेकर जबरदस्त एक्शन फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म का नाम 'अंगारे' था। इसमें अक्षय कुमार के साथ साउथ इंडियन हीरो नागार्जुन भी नज़र आए थे। 

ख़ाकी

अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ भी एक्शन फ़िल्म की है। साल 2004 में आई फ़िल्म 'ख़ाकी' में दोनों एक साथ पर्दे पर नज़र आए थे। इस फ़िल्म अजय देवगन ने विलेन  का किरदार निभाया है। 

राउड़ी राठौर 

हाउसफुल जैसी फ़िल्मों के बाद अक्षय कुमार ने साल 2012 में उन्होंने 'राउड़ी राठौर' के जरिए एक बार फिर एक्शन की दुनिया में वापसी की। इस फ़िल्म को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया। वहीं, अक्षय के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नज़र आईं। 

खिलाड़ी 786

साल 2012 में अक्षय कुमार ने वापस खिलाड़ी सीरीज़ की फ़िल्म लेकर आए। 'खिलाड़ी 786' में उनके साथ असिन ने स्क्रीन शेयर किया। इस फ़िल्म को हिमेश रेशमिया ने लिखा।

हॉलीडे

साल 2014 में अक्षय कुमार एक्शन थ्रिलर फ़िल्म 'हॉलीडे' लेकर आए। इस फ़िल्म में उन्होंने एक आर्मी मैन का किरदार निभाया। 'राउड़ी राठौर' के बाद एक बार फिर वह उनकी और सोनाक्षी सिन्हा के जोड़ी नज़र आई।  

बेबी

हॉलीडे के बाद अक्षय कुमार ने नीरज पांडेय के निर्देशन में स्पाई थ्रिलर एक्शन फ़िल्म 'बेबी' लेकर आए। इसमें उन्होंने एक ऑफिसर की भूमिका निभाई, जो देश से बाहर जाकर ऑपरेशन को अंज़ाम देता है। 

गब्बर इज़ बैक 

'बेबी' के ठीक बाद आई 'गब्बर इज़ बैक'। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ श्रुति हासन ने जोड़ी बनाई। इसमें अक्षय कुमार ने एक कॉमन मैन का किरदार निभाया, जो भ्रष्ट आधिकारियों को सजा देता है। 

केसरी

साल 2019 में भी अक्षय कुमार एक्शन करते नज़र आए। अनुराग सिंह निर्देशित इस फ़िल्म में उन्होंने अफ़ानियों से लौहा लिया। दरअसल यह एक वॉर पीरियड फ़िल्म थी। यह दर्शकों को भी ख़ूब पसंद आई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.