विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपने सुना है गोविंदा के हिट सॉन्ग 'एक चुम्मा' का भोजपुरी वर्जन? अक्षरा सिंह ने किया इस गाने को रीक्रिएट

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 10 May 2023 04:39 PM (GMT+05:30)

आपको बता दें कि ओरिजनल ‘एक चुम्मा को उदित नारायण और अलका याग्निक ने मिलकर गाया था जबकि लिरिक्स रानी ...और पढ़ें

Photo Credit: Akshara Singh Ek Chumma Photo From Youtube
Photo Credit: Akshara Singh Ek Chumma Photo From Youtube

नई दिल्ली, जेएनएन। Ek Chumma Song In Bhojpuri Version: इन दिनों लगातार सुपरहिट गानों को रीक्रिएट किया जा रहा है। कई बार दर्शकों को हिट गानों का रीक्रिएट पसंद आता है, तो कई बार इसको लेकर विवाद भी देखने को मिलता है।

ऐसे में अब भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह भी एक रीक्रिएट साॅन्ग लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के हिट गाने 'एक चुम्मा' को भोजपुरी वर्जन में रीक्रिएट किया है।

गोविंदा के हिट गाने को क्या आपने भोजपुरी में सुना

अक्षरा सिंह ने रोशन सिंह के साथ मिलकर 90s के सुपरस्टार  गोविंदा का गाना 'एक चुम्मा' को भोजपुरी में रीक्रिएट किया है। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बाॅलीवुड गाने में गोविंदा के साथ शिल्पा शेट्टी नजर आईं थीं।

वहीं, अब एक चुम्मा गाने को भोजपुरी में करण खन्ना और अक्षरा सिंह के ऊपर नए अंदाज में फिल्माया गया है, जो सभी तरह के ऑडियंस के बीच पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह के इस गाने को टिप्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।  

 

गाने को लेकर अक्षरा ने कही ये बात

'एक चुम्मा' गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, ‘यह सदाबहार गाना उस समय का है, जब मैं छोटी हुआ करती थी। उस वक्त भी ये गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता था और आज भी हमने जो भोजपुरी में इसका रीक्रिएशन किया है वह लोगों को खूब नचाने वाला है। इस गाने में एक छोटी सी और क्यूट सी रोमांटिक स्टोरी है। इस गाने के रीक्रिएशन में हमें खूब मजा आया, उम्मीद है आप सबको भी हमारा यह प्रयास पसंद आएगा।'

इन लोगों ने दिया साथ

 'एक चुम्मा' गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। वहीं,  रोशन सिंह ने इस गाने को कंपोज किया है, जबकि इसके लिरिक्स को अजीत मंडल ने तैयार किया है। कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय हैं। आपको बता दें कि ओरिजनल ‘एक चुम्मा' को उदित नारायण और अलका याग्निक ने मिलकर गाया था, जबकि लिरिक्स रानी मलिक ने किया था और म्यूजिक आनंद मिलिंद का था।