यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshara Singh Hot Video: खेसारी लाल ने अक्षरा सिंह को बाहों में जकड़ किया रोमांस, इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वीडियो हुआ वायरल
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे हैं। जब भी दोनों साथ में आते हैं तो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh Hot Dance Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ अपनी शानदार आवाज से भी वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनका जब भी कोई रिलीज होता है तो वह यूट्यूब पर काफी छाया रहता है। खेसारी लाल यादव एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं। लेकिन हाल ही में खेसारी लाल यादव अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दिए। दोनों का रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह का दिखा खूबसूरत अवतार
खेसारी लाल यादव का हाल ही में गाना ‘आज रील पे दिखावतानी’ (Aaja Reel Pe Dekhawatani) रिलीज हुआ था। वैसे तो इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री रक्षा गुप्ता नजर आई थीं, लेकिन अब इसी गाने पर खेसारी लाल ने अपनी को-स्टार रही अक्षरा सिंह के साथ जमकर रोमांस किया। अक्षरा सिंह के साथ डांस करते हुए खेसारी लाल यादव ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सूट-बूट पहने खेसारी लाल यादव एकदम टिप टॉप लग रहे हैं, तो वहीं पर्पल साड़ी में बाल खोले अक्षरा सिंह भी गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
अक्षरा सिंह के हुस्न पर मर मिटे खेसारी लाल यादव
अक्षरा सिंह इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के गाने पर जोरदार ठुमके और अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव भी पूरी तरह से अक्षरा के हुस्न पर अपना दिल खोए हुए नजर आ रहे हैं। कभी वह अक्षरा को बाहों में लेकर रोमांस कर रहे हैं तो कभी अक्षरा के ठुमके के आगे अपना दिल हार बैठे हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का ये डांस वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह जबरदस्त एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत रही हैं।
दोनों की शानदार केमिस्ट्री देख फैंस ने कही ये बात
इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बवाल', दूसरे फैन ने लिखा, 'वाऊ खेसारी भैया'। अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया आप भोजपुरी किंग हैं'। 5 जून को खेसारी लाल यादव का गाना 'आजा रील पे देखावतानी' को अब तक 17 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और फैंस भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार के स्टाइल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
