लगान के अर्जन को ये क्या हुआ, माथे पर बिंदी लगा कर लिपटे लाल साड़ी में
फिल्म में अखिलेंद्र मिश्र के अलावा सयाजी शिंदे भी एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होगी। फिल्म 'हंसा-एक संजोग' का निर्देशन संतोष कश्यप कर रहे हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र बड़े परदे पर अब किन्नर बन कर नज़र आएंगे। मशहूर धारावाहिक 'चंद्रकांता' के क्रूर सिंह के रूप में फेमस हुए अखिलेंद्र का ये रूप फिल्म 'हंसा-एक संजोग' में नज़र आएगा।
फिल्म 'हंसा-एक संजोग' के एक गाने की शूटिंग हाल ही में मुंबई में हुई। इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्र किन्नर बनें है। फिल्म के सेट पर किन्नर बने अखिलेंद्र मिश्र ने लाल रंग की साड़ी, माथे पर लाल रंग की बड़ी बिंदी, मांगटीका पहने नज़र आये। बड़ी सी चोटी और गले में सुनहरे रंग का बड़ा-सा नेकलेस और काजल लगाए अखिलेंद्र को एक बार तो पहचानना भी मुश्किल लग रहा था।
अखिलेंद्र ने इस मौके पर इस गेटअप के बारे में भी बताया कि यह फिल्म किन्नरों पर बन रही है। इसमें किन्नरों के कठिन जीवन के बारे में बताया गया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पहली बार विधायक बनी किन्नर शबनम मौसी बानो भी मौजूद थीं जिन्होंने भी फिल्म के गाने पर परफॉर्म किया। यह गाना एक बधाई गीत है, जो किन्नर, किसी बच्चे के जन्म लेने के वक़्त गाते है।
यह भी पढ़ें:अपने नेशनल अवॉर्ड पर ऊंगली उठाने वालों को अक्षय का जवाब , ऐतराज़ है तो ले लो
फिल्म में अखिलेंद्र मिश्र के अलावा सयाजी शिंदे भी एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होगी। फिल्म 'हंसा-एक संजोग' का निर्देशन संतोष कश्यप कर रहे हैं।