बैसाखी पर अक्षय कुमार ने दी 'केसरी' शुभकामनाएं, अन्य सेलेब्स ने भी किया विश
हमारे बॉलीवुड सेलेब्स हर त्योहार को अच्छी तरह मनाना जानते हैं और बैसाखी के इस पर्व पर भी उन्होंने हमेशा की तरह अपने फैन्स को बहुत सारी शुभकामनाएं दीं।
मुंबई। आज पूरा देश बैसाखी मना रहा है और हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी। पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियां मनाते हैं। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है। हर साल 14 अप्रैल को यह त्यौहार मनाया जात है। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स हर त्योहार को अच्छी तरह मनाना जानते हैं और बैसाखी के इस पर्व पर भी उन्होंने हमेशा की तरह अपने फैन्स को बहुत सारी शुभकामनाएं दीं।
हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फ़िल्म 'केसरी' के लुक अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और अपने फैन्स को बैसाखी की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। इस फ़िल्म में अक्षय इशार सिंह के किरदार में नज़र आने वाले हैं। यह फ़िल्म 1897 में हुए बैटल ऑफ़ सरागढ़ी की कहानी है। इसके अलावा अक्षय फ़िल्म 'गोल्ड' में भी नज़र आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: मरणोपरांत National Award जीतने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का ऐसा रहा फ़िल्मी सफ़र
Tuhanu saareyaan nu Baisakhi di sohni saver mubarak hove!! Hasde vasde raho!! pic.twitter.com/y12XjvN247— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 14, 2018
ऋषि कपूर के साथ फ़िल्म '102 नॉट आउट' में नज़र आने वाले अमितभ बच्चन ने भी अपने फैन्स को ट्वीट करते हुए बैसाखी की शुभकामनाएं दी। अमिताभ आमिर ख़ान और कटरीना कैफ़ के साथ फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' में भी दिखाई देंगे।
T 2773 - Happy Baisakhi to all .. and Happy Tamil New Year .. prosperity love peace and togetherness .. !! pic.twitter.com/FfilBj1SbF — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 14, 2018
अनिल कपूर ने भी ट्वीट के ज़रिये अपने फैन्स को बैसाखी विश की। अनिल जल्द ही ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' में नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें: कठुआ केस से टूटी सुरवीन चावला ने कहा, 'मैं कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हूं...'
May Wahe Guru fulfill all your wishes and bring you lots of success and happiness !! Happy Baisakhi!! pic.twitter.com/qcmtuRco0k— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 14, 2018
इन सभी के अलावा तापसी पन्नू और रणदीप हूडा ने भी सोशल साईट पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैन्स को बैसाखी विश की।
ਸਭ ਨੂੰ ਵੈਸਾਖੀ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ! 🦁🐥🐤🐣🐝🐡🌕🏵 pic.twitter.com/5zCodVPFMM— taapsee pannu (@taapsee) April 14, 2018
रणदीप हूडा भी अक्षय की तरह इशार सिंह के किरदार में फ़िल्म 'बैटल ऑफ़ सरागढ़ी' में नज़र आएंगे। दूसरी तरफ तापसी 'सूरमा' और 'मनार्ज़ियां' की शूटिंग में लगी हुई है।