Move to Jagran APP

सामने आई आकाश अंबानी और श्लोका के बच्चे की पहली झलक, नातिन को गोद में लिए मुस्कुराईं नीता अंबानी

Akash Ambani and Shloka baby आकाश अंबानी और श्लोका के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी के यहां नन्ही परी आई है पृथ्वी की छोटी बहन। पोती को घर ले जाते हुए नीता अंबानी काफी खुश नजर आईं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeePublished: Sun, 04 Jun 2023 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 05:25 PM (IST)
सामने आई आकाश अंबानी और श्लोका के बच्चे की पहली झलक, नातिन को गोद में लिए मुस्कुराईं नीता अंबानी
Akash Ambani and Shloka baby First glimpse Goes viral

नई दिल्ली, जएनएन। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के घर बुधवार को एक बेटी ने जन्म लिया। इस कपल का एक बड़ा बेटा भी है पृथ्वी, जिसका जन्म साल 2020 में हुआ था।

loksabha election banner

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं श्लोका अंबानी

श्लोका अंबानी को बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। परिवार अपने नए सदस्य को सभी मुस्कान के साथ घर ले जाते देखा गया। श्लोका के साथ उनकी सास-ससुर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी थे जिन्हें Z+ सिक्योरिटी में घर जाते देखा गया। अपनी पोती को गोद में लिए हुए नीता अंबानी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बच्चे को सीने से लगाकर दादी मुस्कुरा रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

बेटी की दिखीं पहली झलक

श्लोका अंबानी भारत के 'डायमंड मर्चेंट' मिस्टर रसेल मेहता की बेटी हैं। साल 2019 में वो अंबानी परिवार की बड़ी बहू बनीं। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन के दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया जिसके बाद लोगों को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी का पता चला।

View this post on Instagram

A post shared by Celebrity Makeup Artist Puneet B Saini (@puneetbsaini)

दादी की गोद में नजर आई नन्ही परी

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिसमें श्लोका की बेटी की स्वागत की तैयारी जोरों पर नजर आई। अस्पताल से निकलता हुआ लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा सा काफिला नजर आया। जिसमें मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्लू, रॉल्स रॉयज जैसी कई कारें शामिल थीं। इसके अलावा जिसमें एक कार में काफी सारे टॉय भरे हुए नजर आए।  

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

साल 2019 में हुई थी शादी

जहां तक बात है श्लोका और आकाश की लव स्टोरी की तो रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। 12वीं कक्षा में आकाश ने श्लोका से अपना हाल-ए- दिल बयां किया और एग्जाम खत्म होने के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया और उन्होंने हां भी कर दिया। फिल्म दोनों ने अलग-अलग यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 2018 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और साल 2019 में शादी के बंधन में बंध गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.