यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थानी फोक को नई पहचान देने में जुटे अजीत बैंसला, लॉन्च किया नया गाना 'तुम बदल गए राजा'
बैंसला म्यूजिक का नया गाना तुम बदल गये राजा ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। गाने ने राजस्थानी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थानी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। बैंसला म्यूजिक (Bainsla Music) के सुपरहिट गाने 'तुम बदल गए राजा' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। और यह हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है।
वायरल हो रहा गाना
इस गाने को डीजी मावई (Dg Mawai) और पीएस क्वीन (Ps queen) ने अपनी शानदार आवाज दी है। वहीं गरिमा चौधरी और पम्मी खटाना इसके मुख्य कलाकार हैं। इस गाने में एक लड़की लड़के से शिकायत करती हुई नजर आ रही है। गाने के बोल भी इसी हिसाब से लिखे गए हैं। लड़की शिकायत में कहती है कि राजा तुम बदल गए हो क्योंकि तेरे प्यार में कमी आ गई है। गाने की धुन में राजस्थानी फोक का क्लासिक टच और मॉडर्न बीट्स का बेहतरीन तालमेल है। इस गाने को एमजी फिल्म सिटी, जयपुर में शूट किया गया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी सिंगर Garry Sandhu पर हुआ हमला, मिडिल फिंगर दिखाने पर भड़का था हमलावर
दोनों भाईयों को पिता से मिली प्रेरणा
अजीत बैंसला और अमन बैंसला की जोड़ी ने इस गाने को प्रोड्यूस कर राजस्थानी फोक म्यूजिक को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। साल 2017 में शुरू हुआ बैंसला म्यूजिक आज 10,000 से ज्यादा गानों का निर्माण कर चुका है। बूढ़े हों या जवान हर वर्ग के दर्शकों इनके गानों को खूब पसंद कर रहे हैं।
पहले जहां फैंस केवल भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी गाने सुना करते थे वहीं अब राजस्थानी फोक भी उनके बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
View this post on Instagram
साल 2017 में की थी चैनल की शुरुआत
अजीत की इस प्रेरणा के पीछे उनके पिता शिव लाल गुर्जर हैं। शिव लाल एक राइटर और किसान हैं। अजीत का मकसद राजस्थानी फोल्क को दुनिया तक पहुंचाना है। अपने छोटे भाई अमन के साथ मिलकर वो ये ग्रुप चलाते हैं। म्यूजिक के प्रति अपने प्यार को देखते हुए साल 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। अपने दोस्त की सलाह पर उन्होंने ये फैसला लिया जोकि चल निकला।
बैंसला म्यूजिक के अलावा, अजीत आठ और यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इनमें अलग-अलग जॉनर और भाषाओं के गाने हैं। इनमें राजस्थानी गुर्जर रसिया, बैसला स्टूडियो, बैसला म्यूजिक लाइव, बैसला म्यूजिक राजस्थानी, बटरी म्यूजिक, उड़ान म्यूजिक और धड़कन म्यूजिक शामिल हैं।
