अजय देवगन ने खास अंदाज में फैंस को विश किया न्यू ईयर, कहा- ‘सभी सुरक्षित रहें’
साल 2022 का स्वागत बॉलीवुड सेलेब्स अपने खास अंदाज में कर रहे हैं। अभिनेता अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर और वीडियो शेयर कर फैंस को नववर्ष को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो में अजय देवगन स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 का स्वागत बॉलीवुड सेलेब्स अपने खास अंदाज में कर रहे हैं। अभिनेता अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर और वीडियो शेयर कर फैंस को नववर्ष को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसी बीच अभिनेता अजय देवगन ने अपने फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता चश्मा लगए हुए स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे हैं और पूल में गोता लगाने के साथ-साथ फैंस के हैप्पी न्यू ईयर भी विश कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ बेटे युग और एक शख्स और नजर आ रहा है, जो स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, साल 2022 का गोता, सभी को सुरक्षित और नए साल की शुभकामनाएं।
शेयर किया बीटीएस फोटो
वही उन्होंने इससे पहले अपने इंस्टााग्राम पर बीहांइड द लेंस कोलाज शेयर किया था। पहली फोटो में अभिनेता अजय देवगन कैमरे के पीछे खड़े होकर शूट हो रहे सीन को देख रहे हैं। तो वही युग भी अपने स्कूल में आयोजित एक फंक्शन में कैमरे के पीछे खड़े होकर शूट हो रहे सीन को देख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अजय देवगन ने शेयर कर लिखा, अंतर साफ जाहिर है।
अजय देवगन की आने वाली फिल्में
बात अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो वो आने वाले साल 2022 में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म रन-वे 34 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अभिनेता थैंक गॉड, मैदान जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।