सिनेमा में आएगी 'गरुड़ पुराण' की महागाथा, Ajay Devgn की सुपरनैचुरल थ्रिलर का टाइटल हुआ कन्फर्म?
सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म गरुड़ पुराण पर आधारित होगी और अब इसका टाइटल भी रिवील हो गया है।
-1790082476506_m.webp)
अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट
गरुड़ पुराण पर आधारित होगी सुपरनैचुरल थ्रिलर
फिल्म के टाइटल की जानकारी आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम लंबे समय से एक सुपरनैचुरल थ्रिलर को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जो गरुड़ पुराण पर आधारित होगी। अब इस मूवी के टाइटल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जिसके आधार पर ये मालूम चल गया है कि इस मूवी का नाम क्या होगा। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं।
सूर्यस्पर्श अजय देवगन की अगली फिल्म
काल और शैतान जैसी सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर से फैंस का दिल जीतने वाले अजय देवगन एक बार फिर से इस जॉनर की मूवी में वापसी करने जा रहे हैं। निर्देशक रोहित जुगराज संग अपकमिंग मूवी को लेकर अजय का नाम चर्चा का विषय बना हुआ था और अब ये कन्फर्म हो गया है कि गरुड़ पुराण पर बनने वाली इस फिल्म का नाम सूर्यस्पर्श (Suryasparsh) होगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने सूर्यस्पर्श के तौर पर अजय देवगन की अपकमिंग सुपरनैचुलर हॉरर थ्रिलर का टाइटल फिक्स कर लिया है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि शुरुआती खबरों में फिल्म का का टाइटल गृह प्रवेश बताया जा रहा था।

लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के बाद ये कन्फर्म हो गया है कि तौर पर पता अजय की इस फिल्म का आधिकारिक नाम सूर्यस्पर्श रखा गया है। बात की जाए सूर्यस्पर्श की कहानी के बारे में तो अजय देवगन और रोहित जुगराज की ये मूवी हिंदू धर्म के महान ऋषि वेद व्यास द्वारा रचित गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी।
जिसमें भगवान विष्णु और पक्षियों के राजा गरुड़ के बीच बातचीत का वर्णन मिलता है। मालूम हो कि गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक है, जो यह मुख्य रूप से जीवन, मृत्यु, कर्म और उनके परिणाम का ज्ञान देता है।
अजय की अगली फिल्में
फिलहाल अजय देवगन की सूर्यस्पर्श की रिलीज में काफी समय लगेगा। इससे पहले वह दृश्यम 3 और गोलमाल 5 जैसी मूवीज में नजर आएंगे। जिनमें सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त इसी साल 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। जबकि दूसरी तरफ निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 को अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।
