बेटी न्यासा के साथ घूमने निकले अजय देवगन और काजोल, नई तस्वीरों में देखिए बांडिंग
न्यासा इस समय सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और ख़बर आयी थी कि न्यासा के लिए अजय ने सिंगापुर में एक घर भी ख़रीदा है, जिससे पढ़ाई के दौरान न्यासा को कोई तकलीफ़ ना हो।
मुंबई। दिवाली का त्योहार बॉलीवुड में भी ख़ूब धूमधाम से मनाया गया। रौशनी के इस पर्व पर सेलेब्रिटीज़ ने दीयों की जगमगाहट से अपने आशियाने रौशन किये और अपने परिवार के साथ शानदार समय बिताया।
आम तौर पर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर रिज़र्व रहने वाले अजय देवगन दिवाली जैसे मौक़ों पर परिवार के साथ सोशल मीडिया पर नज़र आ जाते हैं। इस बार अजय ने परिवार के साथ दिवाली मनायी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट भी कीं। और कुछ तस्वीरों ने उनके एक बेहतरीन पिता होने की मिसाल पेश की है। अजय ने ट्विटर पर दिवाली आयोजन की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो बेटी न्यासा के साथ दिख रहे हैं। एक तस्वीर में न्यासा उनके साथ खड़ी हैं, वहीं दूसरी में वो पापा अजय की गोद में बैठी हैं। इन तस्वीरों के साथ अजय ने कैप्शन में सिर्फ़ एक शब्द लिखा है- Precious यानि अनमोल।
My Precious. pic.twitter.com/aiuRV5lNuV — Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 7, 2018
न्यासा के लिए अजय देवगन की क्या फ़ीलिंग्स हैं, उसे इस एक शब्द के कैप्शन से समझा जा सकता है। आपको याद होगा कि 2016 की दिवाली पर रिलीज़ हुई अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'शिवाय' में भी अजय एक बेटी के पिता के किरदार में नज़र आये थे।
दिवाली गुज़रने के बाद अजय बेटी न्यासा और परिवार के साथ मुंबई में हैंग आउट के लिए निकले। यह तस्वीरें बांद्रां इलाक़े की हैं जहां एक महंगे रेस्तरां में देवगन परिवार ने वक़्त बिताया।
न्यासा इस समय सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और ख़बर आयी थी कि न्यासा के लिए अजय ने सिंगापुर में एक घर भी ख़रीदा है, जिससे पढ़ाई के दौरान न्यासा को कोई तकलीफ़ ना हो। न्यासा वहां हॉस्टल में रहकर नहीं पढ़ना चाहती थीं।
इन तस्वीरों में अजय अपने पूरे परिवार के साथ हैं। बेटा युग और काजोल भी साथ हैं।
अजय अपने परिवार के साथ कम तस्वीरें साझा करते हैं, मगर काजोल अक्सर बेटी के साथ सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले जब काजोल हेलीकॉप्टर ईला रिलीज़ हुई थी, तो उन्होंने न्यासा की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो काफ़ी बड़ी दिख रही थीं। इसी फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची न्यासा की तस्वीर को काजोल ने शेयर किया था। इसके कैप्शन में लिखा है- About last night.
About last night....... #specialscreening #somuchlove #overwhelmed
इससे पहले अजय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गये थे। वहां से स्टार कपल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भी अजय और काजोल की बेटी न्यासा काफ़ी अलग दिख रही थीं। काजोल ने न्यासा के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे से लिपटी मुस्कुरा रही हैं। काजोल ने न्यासा के साथ अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को कैप्शन दिया था- जब मेरी बच्ची मुस्कुराती है तो सारा जहां खिल उठता है।
When my baby smiles the whole world blooms..... #bicestervillage #summerlovin
काजोल की इस टिप्पणी में एक मां का प्यार छिपा हुआ है। न्यासा अभी 15 साल की हैं। न्यासा पहली बार काजोल के साथ रेड कार्पेट पर चलीं। काजोल ने इसी साल रिलीज़ हुई हॉलीवुड एनीमेशन फ़िल्म इनक्रेडिबल्स 2 के हिंदी डब वर्ज़न में लीड किरदार इलास्टिक गर्ल के लिए आवाज़ दी थी। यह तस्वीर काजोल ने न्यासा के जन्मदिन पर शेयर की थी।
न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था। न्यासा को जन्म देने के लिए काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक फ़िल्मों से लिया था। उन्होंने 2006 में फना से वापसी की थी। काजोल अपने दोनों बच्चों के काफ़ी करीब हैं और परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। अजय भी एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बच्चों के साथ वक़्त बिताने का मौक़ा नहीं छोड़ते। उनके बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था।
अजय देवगन टोटल धमाल में नज़र आएंगे, जो धमाल फ्रेंचाइजी की फ़िल्म है और इंद्र कुमार इसका निर्देशन कर रहे हैं। इसके अलावा वो पीरियड फ़िल्म तानाजी का निर्माण भी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ सैफ़ अली ख़ान मुख्य भूमिकाओं में हैं।